Last Updated:
सलमान खान अक्सर अपने दरियादिल अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई के कलिना इलाके में कड़ी सुरक्षा के बीच स्पॉट किया गया, जहां एक नन्हा फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे उनके पास पहुंच गया. टाइट सिक्योरिटी के बावजूद सलमान आगे बढ़ने के बजाय वहीं रुक गए. उन्होंने झुककर बड़े प्यार से उस बच्चे के माथे को चूमा और उससे बातचीत की. सलमान और उनके इस नन्हे फैन के इस प्यारे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सलमान खान का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल. (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के दिल में अपने फैंस के लिए खास जगह है. हाल ही में उन्हें मुंबई के कलिना इलाके में कड़ी सुरक्षा के बीच स्पॉट किया गया. इस दौरान सुरक्षा घेरे को पार करते हुए एक नन्हा फैन सीधे उनके पास जा पहुंचा. भीड़ और टाइट सिक्योरिटी के बावजूद सलमान बिना आगे बढ़े वहीं रुक गए और अपने नन्हे फैन पर प्यार लुटाया. अपने चहेते स्टार का यह अपनापन देखकर उस नन्हे फैन के चेहरे पर गजब की खुशी देखने को मिली. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि नन्हा बच्चा सलमान खान के सामने खड़ा नजर आ रहा है और उनसे बात करते हुए ऊपर देखने की पूरी कोशिश कर रहा है. शुरुआत में सलमान नीचे की ओर देखते हैं और बड़े सब्र के साथ उसकी हर बात सुनते हैं. इसके बाद सलमान झुककर बच्चे के बराबर आते हैं, उसके कंधों को थामते हैं, प्यार से उसके गाल सहलाते हैं और फिर उसके माथे को चूमते हैं.
View this post on Instagram