Last Updated:
Aditya Dhar Birthday Post Viral: वाइफ यामी गौतम के बर्थडे पर आदित्य धर ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट. शेयर कीं दोनों की अनसीन तस्वीरें. क्यूट अंदाज में खुद को बताया ‘यामी पागलू’. वहीं, फैंस कमेंट सेक्शन में आदित्य को ‘बीवी पगलू’ बता रहे हैं. उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. नीचे देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरी खबर.
एक्ट्रेस यामी गौतम आज यानी 28 नवंबर को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर उनके पति और फिल्ममेकर आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की है. आदित्य ने यामी के साथ अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं और उनके लिए दिल छू लेने वाला नोट लिखा. उन्होंने यामी को अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत महिला बताया. साथ ही कहा कि उनकी मुस्कान से सिर्फ कमरा ही नहीं, बल्कि उनकी पूरी दुनिया रोशन हो जाती है. आदित्य की यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है. (फोटो साभार-Instagram@adityadharfilms)
आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यामी के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें दोनों साथ में हंसते और खुश नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ आदित्य ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे यामी. तुम मेरी जिंदगी में मिली सबसे खूबसूरत महिला हो. तुम्हारी मुस्कान सिर्फ एक कमरे को नहीं, बल्कि मेरी पूरी दुनिया को रोशन कर देती है.'(फोटो साभार-Instagram@adityadharfilms)
आदित्य ने आगे लिखा कि यामी उनके लिए घर जैसी हैं. वह उनकी सबसे बड़ी ताकत और सबसे मजबूत सपोर्टर हैं. उन्होंने कहा कि यामी ने उन्हें आज बेहतर इंसान बनने में मदद की है. आदित्य के मुताबिक, यामी जिस तरह अपने परिवार को प्यार देती हैं और अपने हर काम में पूरी मेहनत करती हैं, वह उन्हें हर दिन हैरान कर देता है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता कि यामी इतना सब कुछ कैसे संभाल लेती हैं और फिर भी उन्हें कैसे बर्दाश्त कर लेती हैं.(फोटो साभार-Instagram@adityadharfilms)
Add News18 as
Preferred Source on Google
आदित्य ने अपनी पोस्ट में यामी के लिए ढेर सारी खुशियों और प्यार की कामना की. उन्होंने लिखा कि यामी जिस तरह उनके परिवार को प्यार और खुशियां देती हैं, जिंदगी उन्हें उससे हजार गुना ज्यादा वापस दे. उन्होंने यामी से कहा कि वह हमेशा सपने देखती रहें और इसी तरह चमकती रहें. आदित्य ने यह भी लिखा कि यामी को कभी नहीं भूलना चाहिए कि वह कितनी खास हैं. पोस्ट के आखिर में उन्होंने खुद को ‘यामी पागलू’ कहा.(फोटो साभार-Instagram@adityadharfilms)
यामी गौतम और आदित्य धर की मुलाकात फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के प्रमोशन के दौरान हुई थी. इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया. दोनों ने साल 2021 में हिमाचल प्रदेश में एक निजी समारोह में शादी की थी. उनकी शादी में परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे.(फोटो साभार-Instagram@adityadharfilms)
शादी के करीब तीन साल बाद मई 2024 में यामी और आदित्य के घर बेटे का जन्म हुआ. दोनों ने अपने बेटे का नाम वेदाविद रखा. कपल अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखता है और बेटे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर कम ही शेयर करता है.(फोटो साभार-Instagram@adityadharfilms)
वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य धर की पिछली डायरेक्टोरियल फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रही है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए. वहीं, यामी गौतम पिछली बार फिल्म ‘नय्यी नवेली’ में दिखाई दी थीं. बालाजी मोहन के डायरेक्शन में बनी यह हॉरर कॉमेडी 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिलहाल यामी अपने बर्थडे पर पति के इस प्यार भरे मैसेज को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर फैंस आदित्य धर को बीवी पगलू बुला रहे हैं. (फोटो साभार-Instagram@adityadharfilms)