Last Updated:
बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट शनिवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर मां सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर बेटी की बचपन की अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए बेहद प्यारे अंदाज में उन्हें बधाई दी. सोनी के इस पोस्ट में जहां बेटी के लिए बेशुमार प्यार दिखा, वहीं शाहीन की कुछ आदतों पर उनका मजेदार अंदाज भी देखने को मिला. खास बात यह रही कि सोनी ने बताया कि शाहीन के साथ एक अच्छी तस्वीर खिंचवाना उनके लिए सबसे मुश्किल काम है.
(फोटो साभार:instagram@sonirazdan)
नई दिल्ली. बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट शनिवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनकी मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर बेटी को जन्मदिन की बधाई दी. इस पोस्ट में मां का प्यार भी नजर आया और बेटी के साथ जुड़ी कुछ मजेदार बातें भी.
सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर शाहीन के बचपन की कुछ पुरानी फोटोज शेयर कीं. इन तस्वीरों में सोनी के साथ शाहीन और आलिया भट्ट भी दिखाई दे रही हैं. एक तस्वीर में दोनों बहनें बचपन में साथ नजर आ रही हैं. तस्वीरों के जरिए सोनी ने बेटियों के बचपन की खूबसूरत यादें ताजा कीं.
सोनी राजदान ने बेटी के लिए किया पोस्ट
सोनी राजदान ने अपनी पोस्ट में सोनी ने शाहीन की तारीफ करते हुए लिखा कि उनकी बेटी समय के साथ और भी खूबसूरत होती जा रही है. उन्होंने शाहीन को समझदार, दयालु और जानवरों से प्यार करने वाली इंसान बताया. सोनी के मुताबिक, शाहीन ऐसी बेटी हैं जो उनकी हर परेशानी का हल निकाल लेती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जिंदगी की मुश्किलों के बीच शाहीन उनके लिए एक मजबूत सहारे की तरह हैं.
वायरल हुई पोस्ट
(फोटो साभार:instagram@sonirazdan)
बेटी को लेकर कही बड़ी बात
अपननी इस प्यार भरी पोस्ट में सोनी ने बेटी की कुछ आदतों को लेकर मजाक भी किया. उन्होंने लिखा कि शाहीन कभी-कभी इतनी जिद्दी हो जाती हैं कि उनसे बात करना और उन्हें मनाना काफी मुश्किल हो जाता है. खासकर जब सोनी को लगता है कि वह सही हैं, तब शाहीन को अपनी बात समझाना आसान नहीं होता. इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि वह तो हमेशा सही होती हैं, लेकिन यह एक अलग कहानी है. अपनी पोस्ट के आखिर में सोनी ने शाहीन की एक और आदत का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि शाहीन को तस्वीरें खिंचवाना बिल्कुल पसंद नहीं है. इसलिए उनके साथ एक अच्छी फोटो लेना सबसे मुश्किल काम है. अपनी बात खत्म करते हुए सोनी ने बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे’.
बता दें कि शाहीन भट्ट ने हाल ही में अपनी बहन आलिया भट्ट के साथ प्रोडक्शन कंपनी इटरनल सनशाइन की सह-स्थापना की है. वह बचपन में फिल्म ‘तमन्ना’ (1997) में बतौर बाल कलाकार नजर आई थीं. इसके अलावा उन्होंने ‘राज 3’ (2012) में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया और ‘सरदार का पुत्र’ (2012) की कहानी लिखी. शाहीन ‘डार्लिंग्स’ (2022) और ‘जिगरा’ (2024) जैसी फिल्मों के निर्माण से भी जुड़ी रही हैं.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें