Last Updated:
रणदीप हुड्डा अब एक बार फिर रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे. फिल्म ‘ईठा’ में वह पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. इंटेंस किरदारों के बाद रोमांस करने को लेकर रणदीप काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने श्रद्धा के साथ काम करने और अपने किरदार मर्चेंट को लेकर भी खास बातें बताई हैं.
बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और इंटेंस किरदारों से पहचान बनाने वाले रणदीप हुड्डा अब एक बार फिर रोमांस करते नजर आएंगे. इस बार उनकी जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ बनने जा रही है. फिल्म ‘ईठा’ में दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे. रणदीप भी श्रद्धा के साथ रोमांस करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि रोमांस के लिए उनसे बेहतर पार्टनर कोई और नहीं हो सकता. (फोटो साभार-insta@randeephooda)
रणदीप हुड्डा ने बताया कि लगातार इंटेंस रोल करने के बाद श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करने का मौका मिलना उनके लिए काफी खास है. वह इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं. एक्टर का कहना है कि रोमांस के लिए श्रद्धा से बेहतर पार्टनर कोई और नहीं हो सकता. (फोटो साभार-insta@randeephooda)
रणदीप हुड्डा ने बताया कि लगातार इंटेंस रोल करने के बाद श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करने का मौका मिलना उनके लिए काफी खास है. वह इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं. एक्टर का कहना है कि रोमांस के लिए श्रद्धा से बेहतर पार्टनर कोई और नहीं हो सकता. (फोटो साभार-insta@randeephooda)
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म ‘ईठा’ में रणदीप हुड्डा मर्चेंट यानी अन्ना सावंत का किरदार निभा रहे हैं. मर्चेंट मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के पति थे. रणदीप के मुताबिक, मर्चेंट का किरदार उनके लिए काफी एक्साइटिंग रहा और इसे निभाते हुए उन्हें बहुत कुछ नया एक्सप्लोर करने का मौका मिला. (फोटो साभार-insta@randeephooda)
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए रणदीप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के साथ मिलकर उन्होंने फिल्म में ऐसा जादू क्रिएट किया है, जो दर्शकों को विठाबाई और मर्चेंट की जिंदगी के करीब ले जाएगा. फिल्म में दोनों की प्रेम कहानी देखने को मिलेगी. (फोटो साभार-insta@randeephooda)
श्रद्धा कपूर इस फिल्म में महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं. यह फिल्म विठाबाई की जिंदगी और उनके सफर पर आधारित है. इसकी कहानी मराठी किताब ‘तमाशा: विठाबाईच्या आयुष्याचा’ से प्रेरित है. (फोटो साभार-insta@randeephooda)
‘ईठा’ में सिर्फ विठाबाई के करियर की कहानी नहीं दिखाई जाएगी. फिल्म में उनकी और मर्चेंट की प्रेम कहानी के साथ शादीशुदा जिंदगी के उतार-चढ़ाव और मुश्किल दौर को भी दिखाया जाएगा. श्रद्धा और रणदीप पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. (फोटो साभार-insta@randeephooda)
फिल्म में श्रद्धा और रणदीप के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, इश्तियाक खान और अनंत जोशी भी अहम रोल में हैं. दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. यह उनकी आखिरी फिल्मों में से एक है, जो उनके निधन के बाद रिलीज होगी. (फोटो साभार-insta@randeephooda)
‘ईठा’ का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. इसे मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा हैं. यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. (फोटो साभार-insta@randeephooda)