मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांतिवार्ता के बीच अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकेबंदी को लेकर…
खाड़ी में अमेरिकी कार्रवाई से हफ्ते के अंतिम दिन शेयर बाजार गिरा |
मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांतिवार्ता के बीच अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकेबंदी को लेकर अमरिका ने सैन्य कार्रवाई की है। पश्चिम एशिया में अमेरिका की ताजा कार्रवाई से युद्धविराम की उम्मीदों को झटका लगा है। इसका सीधा असर शुक्रवार को हफ्ते के अंतिम दिन भारतीय इक्विटी बाजार पर देखने को मिला।
अनिश्चितता के इस माहौल में निवेशकों द्वारा की गई भारी मुनाफावसूली के चलते घरेलू बाजार दबाव में रहे और दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार बंद होने के समय प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई (बीएसई) सेंसेक्स 516.33 अंकों (0.66 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 77,328.19 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 150.50 अंक (0.62 प्रतिशत) फिसलकर 24,176.15 के स्तर पर बंद हुआ।
मुद्रा बाजार में अमेरिकी डालर के मुकाबले भारतीय रुपये में आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रूपया आज 25 पैसे की गिरावट के साथ 94.47 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ है।
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ने से ब्रेंट क्रूड की कीमतें शुक्रवार को फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं। रॉयटर्स के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 22 सेंट बढ़कर 100.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) U.S. क्रूड फ्यूचर्स 5 सेंट बढ़कर 94.86 डॉलर प्रति बैरल हो गया। कच्चे तेल के में उछाल से से देश में महंगाई बढ़ने का डर पैदा हो जाता है।
शेयर बाजार में आज दिन की शुरूआत निगेटिव मोड में हुई। शुक्रवार को सुबह सेंसेक्स लाल निशान में 77,631.94 पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से लगभग 700 अंक टूटकर 77,146.43 के लो तक गया। निफ्टी भी 200 अंक तक टूटकर 24,126.65 के लो तक गया।
शेयर मार्केट में आज की तेजी से निवेशकों की चिंताओं सम्पत्ति में 1,22,029.095 करोड़ रुपये की कमी आयी है। आज मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 4,73,43,278.63 करोड़ रुपये पर आ गया। एक दिन पहले गुरुवार को मार्केट कैप 4,74,65,307.725 करोड़ रुपये था।
शेयर मार्केट में आज के कारोबार में गिरने वाले शेयरों में Vardhman Textiles Ltd (-2.21%), Lloyds Metals & Energy Ltd (-2.14%), Bharat Petroleum Corporation Ltd (-2.06%), और Oracle Financial Services Software Ltd (-2.03%) शामिल हैं।
बाजार में गिरावट के बीच वेदांता लिमिटेड में 6% से अधिक की तेजी दिखी। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) जैसे शेयर चढ़कर बंद हुए। Hind Copper, Paytm, J&K Bank और HFCL में भी तेजी देखी गयी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/thambidurai-claims-aiadmk-will-return-to-power-in-tamil-nadu/183664