79वें Cannes Film Festival 2026 में बॉलीवुड सितारों का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है। इसी बीच अभिनेत्री Tara Sutaria ने भी अपने शानदार लुक से फैंस का ध्यान खींच लिया।
विंटेज लुक में दिखीं तारा
तारा ने ब्लैक एंड व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन पहना था, जिसमें उनका लुक काफी क्लासी नजर आया। इसके साथ उन्होंने पर्ल ईयरिंग्स और काला चश्मा कैरी किया, जिसने उनके पूरे अंदाज को और आकर्षक बना दिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की खास पोस्ट
तारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास और सम्मान की बात है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाला दिन उनके लिए और भी यादगार होने वाला है।
रेड कार्पेट पर दिखेगा खास अंदाज
पहले ही दिन अपने स्टाइल से लाइमलाइट बटोर चुकी तारा अब रेड कार्पेट पर नजर आने वाली हैं। फैंस को उनके अगले लुक का बेसब्री से इंतजार है।
फैंस और सितारों ने की तारीफ
तारा के इस लुक पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। सोशल media users लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि वे तारा के अगले कान्स लुक का इंतजार कर रहे हैं।
इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो Tara Sutaria जल्द ही फिल्म Toxic में दिखाई देंगी।
यह भी पढ़े: तलाक अफवाहों के बीच सूरज का इंस्टा बंद