Last Updated:
Gurmeet Choudhary Fitness: एक्टर गुरमीत चौधरी 42 की उम्र में खुद की फीट रखने के लिए स्ट्रिक फिटनेस रूटीन को फॉल करते हैं. इसमें सबसे बड़ा रोल खानपान है. एक्टर ने अपनी बॉडी को टोन्ड रखने के लिए सालों से कई चीजों को हाथ तक नहीं लगाया है. इसमें गेहूं की रोटी भी शामिल है. यहां जानिए गुरमीत के स्पेशल डाइट और फिटनेस रूटीन के बारे में खास बात.
टेलीविजन सीरियल रामायण से लेकर बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट पर काम करने वाले एक्टर गुरमीत चौधरी अपने गुड लुक और हार्ड कोर फिटनेस के लिए काफी फेमस हैं. 42 की उम्र में गुरमीत ने अपनी बॉडी को बिल्कुल टोन्ड बनाकर रखा है. लेकिन खास बात ये है कि इसके लिए वो सिर्फ वर्कआउट नहीं बल्कि एक ऐसी डाइट फॉलो करते हैं, जिन्हें वो खुद भी कई बार बोरिंग कह चुके हैं. ऐसे फुड्स जिनके लिए आम लोगों को क्रेविंग होती है, उन्हें सालों से गुरमीत ने हाथ तक नहीं लगाया है.
इतना ही नहीं एक्टर ने भारती सिंह के टीवी पोडकास्ट के एक एपिसोड में ये भी खुलासा किया था कि वो गेहूं की रोटी नहीं खाते हैं. लेकिन फिट रहने की डाइट में न खाए जाने वाली चीजों की लिस्ट यहां खत्म नहीं होती है. गुरमीत बिहार से होने के बावजूद चावल नहीं खाते हैं, जबकि यहां के लोगों के खाने की थाली में चावल अनिवार्य रूप से देखा जाता है. गुरमीत चौधरी की फिटनेस जर्नी से इस बात को समझा जा सकता है, कि फिट रहना आसान या मुश्किल नहीं बल्कि बोरिंग आदतों से भरी होती है. (फोटो क्रेडिट- @guruchoudhary)
सालों से नहीं खायी ये चीजें
गुरमीत ने सालों से चावल, चीनी, मैदा, गेहूं और जंक फूड्स को चखा तक नहीं है. उनका मानना है कि ये चीजें आपको लंबे समय में अनहेल्दी बनाती है. इसलिए हेल्दी रहने के लिए आज से ही इन चीजों से परहेज जरूरी है. इसके अलावा एक्टर सिर्फ उबला और सादा खाना ही खाते है. इतना ही नहीं डिनर भी 5:30 से 6 बजे तक कर लते हैं. इसके बाद 14-16 घंटे इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं. इससे पाचन बेहतर रहता है और वजन भी कंट्रोल रहता है.
इस आटे की खाते हैं रोटी
एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि वह गेंहू की रोटी नहीं खाते हैं. इसकी जगह वो क्विनोआ की रोटी खाते हैं. ये एक तरह का बीज है, जिसमें अमीनो एसिड, फाइबर, प्रोटीन, आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं. कई लोग इसे चावल के विकल्प के रूप में भी डाइट में शामिल करते हैं.
रोज 2 घंटे वर्कआउट
गुरमीत चौधीर सिर्फ जिम नहीं बल्कि साइकिलिंग, वेट ट्रेनिंग, डांस, किक-बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट्स और योगा भी करते हैं. ये एक्सरसाइज उनकी बॉडी को टोन्ड बनाने के साथ फ्लैक्सिबल भी बनाते हैं.
About the Author
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.