Last Updated:
Jo Bachay Hain Sang Samait Lo: पाकिस्तानी वेब सीरीज जो बचे हैं समेट लो का नेटफ्लिक्स ने ऐलान किया. ये नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी सीरीज है. मगर भारत में इसे लेकर विवाद भी होता दिख रहा है. चलिये इस सीरीज के साथ साथ विवाद के बारे में भी बताते हैं.
नेटफ्लिक्स ने पाकिस्तानी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ऐलान किया. इसी के साथ भारत में इसे लेकर विवाद भी होता दिख रहा है. ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस वेब सीरीज को भारत में बैन करने की मांग की है. दरअसल नेटफ्लिक्स ने अभी तक साफ नहीं किया है कि वह इसे भारत में रिलीज करेंगे या नहीं.
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर भारत में पाकिस्तानी वेब सीरीज को बैन करने की मांग की. उन्होंने पत्र में लिखा कि नेटफ्लिक्स इंडिया इसे पक्का करें कि भारत में पाकिस्तानी सीरीज रिलीज न हो.
पत्र में फिल्म वर्कर्स संस्था ने लिखा, ‘हम नेटफ्लिक्स इंडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म से मांग करते हैं कि वह पाकिस्तानी कंटेंट को इंडिया में रिलीज न करें. हमने एक मजबूत कानून की भी मांग की है.’
Add News18 as
Preferred Source on Google
पत्र में ये भी लिखा गया कि पाकिस्तानी एक आतंकवादी मुल्क था और रहेगा. उनके गाने, सीरीज, फिल्में, पॉडकास्ट या फिर कोई भी कंटेंट देश में रिलीज करने लायक नहीं है. वह ऐसे कंटेंट को कतई जगह नहीं देना चाहते हैं.
पत्र में साल 2025 की एडवाइजरी का भी जिक्र किया गया. दरअसल साल 2025 में पहलगाम अटैक के बाद प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म को साफ हिदायत दी थी कि पाकिस्तान का कोई भी कंटेंट भारत में स्ट्रीम नहीं किया जाएगा. अगर कोई ऐसा करता है तो ये देश के खिलाफ माना जाएगा.
बात करें ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की तो ये नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी सीरीज है जो कि फरहत इश्तियाक के उर्दू नॉवेल पर बनी है. इसमें तीन पीढ़ियों की छह लवस्टोरी को दिखाया जाएगा. जोकि नेटफ्लिक्स पर 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. अभी भारत में रिलीज को लेकर ओटीटी ने कोई जानकारी साझा नहीं की.
कास्ट की बात करें तो इसमें फवाद खान, माहिरा खान, अहद रजा मीर, हमजा अली अब्बासी, अहमद अली अकबर, बिलाल अशरफ, माया अली, इकरा अज़ीज, हानिया आमिर, खुशाल खान, नादिया जमील, ओमैर राणा और समीना अहमद जैसे कई स्टार्स हैं.
पाकिस्तानी वेब सीरीज जो बचे हैं समेट लो का नेटफ्लिक्स ने ऐलान किया. ये नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी सीरीज है. मगर भारत में इसे लेकर विवाद भी होता दिख रहा है. चलिये इस सीरीज के साथ साथ विवाद के बारे में भी बताते हैं.