नई दिल्ली. कॉमेडियन यश माहेश्वरी अपने विवादित बयान को लेकर घिरते नजर आ रहे हैं. बिहार पुलिस ने यश माहेश्वरी के वायरल वीडियो के बाद एक्शन ले लिया है. पटना के साइबर थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. कॉमेडियन ने भले ही अपने विवाद के बाद माफी तक मांग चुके हैं. लेकिन उन पर कार्रवाई की मांग लगातार की जा रही थी. अब उनकी गिरफ्तारी हो सकती है.
स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने हाल ही में बिहार की महिलाओं और छठ पूजा में सिंदूर लगाने की परंपरा पर टिप्पणी कर दी थी. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. देखते ही देखते उनके इस बयान पर बवाल मच गया. अब हो सकता है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है. बीते मंगलवार (24 नवंबर, 2026) को पटना के साइबर थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.
पटना पुलिस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
पटना पुलिस ने एक्स पर आज (बुधवार) को ये जानकारी दी है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. इस विज्ञप्ति में लिखा गया है, ‘दिनांक 24.11.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube पर चैनल @Almostyash (Yash Maheshwari) पर बिहार की महिलाओं के प्रति एक विवादित बयान दिया है. उनके इस अपमानजनक बयान के बाद इस मामले में पटना के साइबर थाने में कांड संख्या 1550/26, दिनांक 24.11.2026, धारा 75(1), 79, 351, 352 एवं 66(C), 66(D) IT Act के अंतर्गत शिकायत दर्ज की गई है.’
अभद्र एवं भड़काऊ कंटेंट परोसने वालों की खेर नहीं
अपनी इस पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, ‘उक्त वीडियो/कंटेंट में बिहार की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है. इसके बाद विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर मामले को सीरियल लेते हुए इस पर शिकायत दर्ज की गई है. पटना साइबर थाना द्वारा मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है. पटना पुलिस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, अभद्र एवं भड़काऊ कंटेंट परोसने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं.’
दिनांक 24.11.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube पर चैनल @Almostyash (Yash Maheshwari) के माध्यम से बिहार की महिलाओं के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में #पटना_साइबर_थाना में कांड संख्या 1550/26, दिनांक 24.11.2026, धारा 75(1), 79, 351, 352 एवं 66(C), 66(D) IT Act के अंतर्गत #प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उक्त वीडियो/कंटेंट में बिहार की महिलाओं के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने एवं विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पटना साइबर थाना द्वारा मामले की जांच एवं अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#पटना_पुलिस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, अभद्र एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
@dm_patna @bihar_police @IG_CentralRange @cityspwest @CentralSP_patna @CyberPol_Patna @BiharHomeDept @IPRDBihar @DDNewsHindi @AIRNewsHindi #PatnaPolice #CyberPolice #CyberCrime #BiharPolice #CyberPS #viralvideo #viral