Last Updated:
New drug Destroy Pancreatic cancer tumours: वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए पैनक्रियाज कैंसर की दवा को सफल पाया है. इस दवा ने पैंक्रिएटिक कैंसर के ट्यूमर को खत्म कर दिया है. इससे दुनिया भर के वैज्ञानिकों में उम्मीद की नई किरण जागी है. मरीजों को रोजाना यह गोली दी गई जिससे ट्यूमर या तो सिकुड़ गया या नष्ट हो गया. ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने यह कारनामा किया है.
नई दवा से ठीक हुआ कैंसर.
New drug Destroy Pancreatic cancer tumours : पैंक्रिएटिक कैंसर को दुनिया में सबसे खतरनाक कैंसर माना जाता है. दशकों से वैज्ञानिक पैंक्रिएटिक कैंसर पर दवा बनाने में लगे हुए है. अब ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने इस पर बहुत बड़ी सफलता प्राप्त की है. अब उनका दावा है कि उनके द्वारा बनाई गई दवा ने मरीजों पर शानदार काम किया है. इस गोली से न केवल पेंक्रिएटिक कैंसर के ट्यूमर सिकुड़ गए बल्कि इससे ट्यूमर नष्ट भी हुए. बीबीस की रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों पर ट्रायल शुरू किया गया था उनमें 61 में एडवांस्ड पैंक्रिएटिक कैंसर था और बीमारी पैंक्रियाज के अलावा शरीर के अन्य अंगों में भी फैल गया था. इन्हें कीमोथेरेपी के साथ-साथ नई दवा डैरैक्सोनरैसिब (daraxonrasib) दी गई. इसके बाद इनमें से किसी में भी ट्यूमर में वृद्धि नहीं देखी गई. मतलब ट्यूमर सिकुड़ गया. वहीं जब 12 मरीजों में पैंक्रिएटिक कैंसर के लिए दोबारा से स्कैन किया गया तो एक में ट्यूमर को बिल्कुल नहीं देखा गया. यह सफलता पैंक्रिएटिक कैंसर के इतिहास में बहुत बड़ी है.
बेहद उत्साहजनक परिणाम
अधिक समय तक जीवित रहने की संभावना
जो पहला ट्रायल हुआ है उसमें 90 प्रतिशत मरीजों में ट्यूमर का बढ़ना रुक गया. इसके साथ ही 60% से थोड़ा अधिक मरीजों में ट्यूमर सिकुड़ गया या गायब हो गया. लगभग 8% मरीजों या हर 12 में से 1 मरीज में इस दवा को देने के बाद जब सीटी स्कैन किया गया तो ट्यूमर का पता नहीं चला. इस ट्रायल में शामिल अमेरिका के मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर के डॉ. वुंगकी पार्क ने कहा कि अब तक के नतीजे बेहद उत्साहजनक हैं. उन्होंने कहा, हम न केवल ट्यूमर पर दवा की प्रतिक्रिया दर में बढ़ोतरी देख रहे हैं बल्कि इससे मरीजों के ज्यादा दिनों तक जीवित रहने की संभावना भी बढ़ी है. एडवांस स्टेज वाले मरीजों की आयु भी सामान्य कैंसर मरीजों की तुलना में बढ़ सकती है. डैराक्सोनरैसिब टारगेटेड इनहिबिटर ट्रीटमेंट है. इस दवा को अमेरिका में पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. यह अधिकांश पैंक्रिएटिक कैंसर में पाए जाने वाले और ट्यूमर की वृद्धि के लिए जिम्मेदार म्यूटेशन से जुड़कर उन्हें नष्ट कर देता है. खास बात यह है लंग्स और ओवेरियन कैंसर में भी इसी तरह का म्यूटेशन होता है. इसका मतलब यह हुआ कि इस दवा से लंग्स और ओवेरिएन कैंसर को भी ठीक किया जा सकता है. डॉ. गॉडफ्रे ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अग्नाशय कैंसर में हमें जो शुरुआती सफलता मिल रही है, उसका विस्तार अन्य कैंसरों तक भी किया जा सकेगा.
About the Author
With 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit…
और पढ़ें