Last Updated:
Hema Malini remembers Dharmendra: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को दुनिया से विदा हुए एक साल बीत गया है, लेकिन उनके जाने का दर्द परिवार के लिए आज भी कम नहीं हुआ है. खासकर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी के लिए यह कमी जिंदगी का सबसे बड़ा खालीपन बन गई है. धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा ने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया. इस दौरान उन्होंने अपने दिल की बात लिखी है. जिसको पढ़कर फैंस भी भावुक हो रहे हैं.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्ट्रेस और बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र को इस दुनिया से विदा हुए आज एक साल पूरा हो गया है. 24 नवंबर 2025 को उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों चाहने वालों को गहरा सदमा लगा था. आज फिर वही तारीख आई तो परिवार और फैंस की आंखे फिर भर आईं. मंगलवार को धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी बेहद भावुक नजर आईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पति के साथ कुछ पुरानी और अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए एक बेहद इमोशनल मैसेज किया है. फोटो साभार-@dreamgirlhema/X
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्ट्रेस और बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र को इस दुनिया से विदा हुए आज एक साल पूरा हो गया है. 24 नवंबर 2025 को उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों चाहने वालों को गहरा सदमा लगा था. आज फिर वही तारीख आई तो परिवार और फैंस की आंखे फिर भर आईं. मंगलवार को धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी बेहद भावुक नजर आईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पति के साथ कुछ पुरानी और अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए एक बेहद इमोशनल मैसेज किया है. फोटो साभार-@dreamgirlhema/X
हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ और इंस्टाग्राम पर अपने दिल का दर्द बयां करते हुए लिखा, ‘पूरा एक साल बीत गया लेकिन मेरा दुख कम नहीं हुआ है. मैंने एक ऐसे इंसान को खोया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. वह सिर्फ मेरे पति नहीं थे, बल्कि मेरे दोस्त, मार्गदर्शक और हर मुश्किल में मेरा सहारा थे. वह मेरी पूरी दुनिया थे.’ फोटो साभार-@dreamgirlhema/X
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने आगे लिखा कि धर्मेंद्र के बिना जिंदगी बेहद खाली लगती है. उनकी शख्सियत बहुत बड़ी थी लेकिन इसके बावजूद वह जमीन से जुड़े रहने वाले इंसान थे. उनके भीतर दूसरों के लिए प्यार और अपनापन था. वह जहां भी जाते थे, लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेते थे. हेमा के मुताबिक, धर्मेंद्र ने कामयाबी की बुलंदियों को छूने के बाद भी अपनी जड़ों और पुराने रिश्तों को कभी नहीं भुलाया. फोटो साभार-@dreamgirlhemamalini/Instagram
हेमा ने अपने मैसेज में भगवद्गीता का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि गीता में आत्मा को अमर बताया गया है और कहा गया है कि उसका पुनर्जन्म होता है. वह इस बात को जानती हैं, लेकिन इस जिंदगी में धर्मेंद्र की कमी उन्हें लगातार महसूस होती है. वह आज भी उनके प्यार और साथ को याद करती हैं. फोटो साभार-@dreamgirlhemamalini/Instagram
हेमा मालिनी ने इस मुश्किल समय में धर्मेंद्र को याद करने वाले लाखों फैंस का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस तरह धर्मेंद्र के लिए अपना प्यार जाहिर किया और उनके साथ जुड़ी यादें शेयर कीं, वह उनके लिए बहुत मायने रखता है. हेमा ने सभी चाहने वालों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. फोटो साभार-@dreamgirlhemamalini/Instagram
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. दोनों की पहली मुलाकात 1970 में फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवां’ के सेट पर हुई थी. साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. इसके बाद दोनों ने ‘सीता और गीता’, ‘शोले’, ‘जुगनू’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया. पर्दे पर उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. फोटो साभार-@dreamgirlhemamalini/Instagram
दोनों ने 2 मई 1980 को शादी कर ली थी. हालांकि, उस समय धर्मेंद्र पहले से प्रकाश कौर से शादीशुदा थे. पहली पत्नी से उनके चार बच्चे हैं, जिनमें सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता शामिल हैं. वहीं, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां ईशा और अहाना हैं. फोटो साभार-@dreamgirlhemamalini/Instagram
धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया था. छह दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया. ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘फूल और पत्थर’ और ‘सत्यकाम’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है. उनके जाने से हिंदी सिनेमा ने अपना एक बड़ा सितारा खो दिया. फोटो साभार-@dreamgirlhemamalini/Instagram