Last Updated:
श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘ईठा’ को लेकर फैंस में काफी उत्साह है, जिसमें भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह भी अहम किरदार में नजर आएंगी. अब अक्षरा ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों मराठी लुक में सजी-धजी दिख रही हैं. इन खूबसूरत फोटोज के साथ अक्षरा ने श्रद्धा कपूर के लिए बेहद भावुक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने उनकी अदाकारी और सादगी की दिल खोलकर तारीफ की है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर काफी चर्चा में हैं, जिसमें भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह भी अहम भूमिका में दिखेंगी. गुरुवार को अक्षरा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें श्रद्धा कपूर और अक्षरा सिंह पारंपरिक मराठी लुक में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस ने श्रद्धा कपूर की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं.
एक फोटो में अक्षरा और श्रद्धा एक-दूसरे को गले लगाकर सेल्फी लेती दिख रही हैं. दोनों की यह मस्तीभरी झलक उनके बीच की शानदार दोस्ती और तालमेल को दिखाती है. अगली तस्वीर में दोनों साथ खड़ी होकर कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं. पारंपरिक मराठी साज-श्रृंगार में सजी इन दोनों हसीनाओं की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@singhakshara)
अक्षरा सिंह गहरे पर्पल रंग की पारंपरिक नौवारी साड़ी पहने दिख रही हैं, जिसके साथ उन्होंने पिंक और गोल्डन शेड का एथनिक ब्लाउज पहना है. कमर पर बंधा कमरबंद, गले में लेयर्ड हार, कानों के झुमके और हाथों की चूड़ियां उनके इस मराठी लुक को पूरा कर रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@singhakshara)
Add News18 as
Preferred Source on Google
श्रद्धा कपूर को पीले रंग की नौवारी साड़ी में देखा जा सकता है. इसके साथ उन्होंने गहरे टील-ब्लू रंग का पल्लू ओढ़ा है. गले का पारंपरिक हार, कलाई की चूड़ियां और नाक की नथ उनके इस लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं. मराठी आउटफिट्स और गहनों से सजा श्रद्धा का यह देसी अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. (फोटो साभार: Instagram@singhakshara)
इन बीटीएस तस्वीरों के साथ अक्षरा सिंह ने दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने श्रद्धा कपूर की तारीफ की है और साथ ही फिल्म की टीम का शुक्रिया अदा किया है. वह लिखती हैं, ‘इतने दिनों से ये बात दिल में रखी थी. अब फाइनली कह सकती हूं कि हमारी फिल्म ईठा 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है.’ (फोटो साभार: Instagram@singhakshara)
उन्होंने आगे लिखा, ‘ईठा मेरे लिए एक इमोशन है. श्रद्धा कपूर मैं हमेशा से आपकी अदाकारी का कायल रही हूं, लेकिन काम करते हुए आपको करीब से जानना मेरे लिए और भी खास रहा. आप एक बेहद खूबसूरत इंसान हैं और आपके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए हमेशा एक खास और यादगार पल रहेगा.’ (फोटो साभार: Instagram@singhakshara)
अक्षरा सिंह ने आगे लिखा, ‘मुझ पर भरोसा करने के लिए लक्ष्मण उतेकर सर को दिल से सबसे बड़ा थैंक्यू. मुझे हर कदम पर सपोर्ट करने के लिए करिश्मा शर्मा मैम और पूरी टीम को धन्यवाद. आप सबने इस सफर को मेरे लिए बहुत खास बना दिया. अब बताइए 4 दिसंबर को ‘ईठा’ देखने किसके साथ जा रहे हैं?’ (फोटो साभार: Instagram@singhakshara)