Last Updated:
रणबीर कपूर की रामायण के कुछ सीन को लेकर सोशल मीडिया पर दो मत देखने को मिले थे. जैसे सीता मां के फाइट सीन. मुकेश खन्ना जैसे एक्टर ने भी इसपर सवाल खड़े किए थे. अब राइटर अमीश त्रिपाठी ने रामायण के तीन रूपों को समझाया. साथ ही बताया कि कैसे एक रूप में मां सीता को योद्धा के रूप में दिखाया गया था.
बॉक्स ऑफिस पर जहां एक तरफ रामायण ने डंका बजाया तो दूसरी तरफ इसके कुछ सीन को लेकर लोगों ने सवाल भी उठाए. जैसे एक सीन था सीता मां को शस्त्र उठाते और युद्ध में हिस्सा लेते का. साई पल्लवी के इस सीन पर सोशल मीडिया पर दो धड़ों में लोग बंट गए. कुछ ने कहा कि रामायण में ऐसा लिखा ही नहीं गया तो कुछ ने इसे सराहा था.
अब ‘सीता- वॉरियर ऑफ मिथिला’ जैसे बेस्ट सेलर किताब लिखने वाले ऑथर अमीश त्रिपाठी ने सीता मां के लड़ते हुए सीन का सपोर्ट किया है. उन्होंने रामायण को लेकर रिएक्ट किया और सीता को योद्धा बताया.
‘स्क्रीन’ को दिए इंटरव्यू में अमीश त्रिपाठी ने सीता मां को लेकर बातचीत की. उन्होंने नितेश तिवारी की रामायण में मां सीता के चित्रण पर उठाए गए सवालों पर जवाब दिया.जबकि उनसे पहले मुकेश खन्ना समेत तमाम लोगों ने तर्क दिया था कि मां सीता योद्धा नहीं थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अमीश त्रिपाठी का नजरिया ये है कि सीता मां एक योद्धा है और ये मौजूदा वर्जन पर आधारित है. उनका कहना है कि मां सीता एक योद्धा थीं. उन्होंने कहा कि लोग रामायण और महाभारत के सभी वर्जन के बारे में नहीं जानते हैं.
ऑथर ने कहा, ‘हमारे एजुकेशन सिस्टम में रामायण और महाभारत जैसे विषयों को पढ़ाया ही नहीं जाता है. ऐसे में लोग इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में भी नहीं जानते हैं. सच तो ये है कि मां सीता एक योद्धा भी थीं. ये रामायण के एक वर्जन ‘अद्भुत रामायण’ में बताया गया है. वाल्मीकी ने रामायण के तीन वर्जन लिखे- वाल्मीकी रामायण, अद्भुत रामायण और आनंद रामायण.’
अमीश त्रिपाठी ने बताया कि अद्भुत रामायण में मां सीता को एक योद्धा के रूप में दिखाया गया है जिन्होंने सबसे ताकतवर और ज्यादा शक्तिशाली रावण का वध किया था.
अमीश ने इसकी तुलना ‘ओडिसी’ से भी की. जिसे लंबे वक्त तक लोग सिर्फ काल्पनिक कहानी मानते थे. मगर 19वीं सदी में ट्रॉय शहर की खोज हुई और फिर ट्रोजन युद्ध की घटनाएं सच लगने लगी. ये होता है कि युद्ध में काल्पनिक और जादुई बातें जोड़ी गई हों.
बता दें रामायण दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज हुई थी. अब तक 21 दिन के अंदर इसने 1750 करोड़ के पार वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ इसने पुष्पा 2 को भी पछाड़ दिया है.