Last Updated:
Aryan Khan Rumored Girlfriend Larissa Bonesi: शाहरुख खान के परिवार के साथ किसी का नाम जुड़ जाए तो चर्चा होना लाजिमी है. खासकर जब बात उनके बेटे आर्यन खान की हो. पिछले काफी समय से लारिसा बोन्सीको लेकर आर्यन का नाम सुर्खियों में है. अब इस हसीना ने खान परिवार के साथ अपने रिश्ते और आर्यन की शख्सियत को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसने फिर से लोगों का ध्यान खींच लिया है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में स्टार किड्स की जिंदगी जितनी चमकदार दिखती है, उनके लिए अपनी अलग पहचान बनाना उतना ही आसान नहीं होता. खासकर जब पिता का नाम शाहरुख खान जैसा बड़ा हो. उनके बेटे आर्यन खान भी इन दिनों कुछ ऐसा ही कर रहे हैं. एक्टिंग के बजाय उन्होंने निर्देशन की राह चुनी और अपनी पहली वेब सीरीज से खूब चर्चा बटोरी. लंबे समय से ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस लारिसा बोनेसी के साथ उनके अफेयर की खबरें चल रही हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर मुहर नहीं लगाई है. अब लारिसा ने पहली बार खान परिवार और आर्यन खान के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है. फोटो साभार-@larissabonesi/Instagram
ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस लारिसा बोन्सी ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शाहरुख खान के परिवार के साथ अपने रिश्ते पर बात की. उन्होंने खान परिवार को अपना परिवार जैसा बताया. उन्होंने कहा कि जब आप लोगों की कामयाबी और उनकी इंसानियत की कद्र करते हैं तो वे परिवार जैसे लगने लगते हैं. फोटो साभार-@larissabonesi/Instagram
लारिसा ने कहा, ‘खान परिवार मेरे लिए परिवार जैसा है. उनकी उपलब्धियों, उनके व्यक्तित्व और इंसान के तौर पर मैं उनका सम्मान करती हूं. उनका सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है. दोस्ती ही सबकुछ है और यह रिश्ता लंबे समय तक साथ चलता है.’ फोटो साभार-@larissabonesi/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
अफेयर की खबरों पर लारिसा ने सीधे-सीधे तो कुछ नहीं कहा लेकिन आर्यन की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उनके हिसाब से आर्यन काफी समझदार हैं और अपने गोल्स को लेकर पूरे फोकस्ड हैं. फोटो साभार-@larissabonesi/Instagram
लारिसा ने कहा कि लोग अकसर आर्यन को लेकर कहते हैं कि उनके पास सबकुछ है, क्योंकि वह शाहरुख खान के बेटे हैं. लेकिन आर्यन को इससे फर्क नहीं पड़ता. वह अपनी मेहनत और पसंद के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि आर्यन बेहद समझदार और जिद्दी हैं. वे अपने भविष्य और अपने सपनों के लिए खुद लड़ रहे हैं. लारिसा ने यह भी इच्छा जताई कि वे भविष्य में आर्यन के डायरेक्शन में काम करना चाहेंगी. लारिसा ने यह भी इच्छा जताई कि उन्हें कभी आर्यन के निर्देशन में काम करने का मौका मिले. इसके साथ ही उन्होंने शाहरुख खान को ‘किंग’ और ‘लेजेंड’ बताते हुए कहा कि वे हमेशा नंबर वन रहेंगे. फोटो साभार-@larissabonesi/Instagram
आपको बता दें कि लारिसा बोन्सी मूल रूप से ब्राजील की रहने वाली हैं. वह करीब 16 साल पहले भारत आई थीं और अब मुंबई को अपना घर मानती हैं. मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली लारिसा हिंदी और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. फोटो साभार-@larissabonesi/Instagram
वह अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘देसी बॉयज’ के गाने ‘सुबह होने न दे’ में नजर आई थीं. इसके अलावा ‘गो गोवा गॉन’, ‘थिक्का’, ‘रॉकेट राजा’ और ‘घाटी’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. लारिसा ने बताया कि उन्होंने हिंदी की कोई क्लास नहीं ली बल्कि रोजाना रिक्शा चालकों से बातचीत करके सीखी. वह छह भाषाएं बोल सकती हैं. फोटो साभार-@larissabonesi/Instagram
आपको बता दें कि आर्यन खान और लारिसा बोन्सी के डेटिंग की चर्चाएं पिछले कुछ समय से चल रही हैं. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है. आर्यन की पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लॉन्च के दौरान भी लारिसा खान परिवार के साथ नजर आई थीं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया है. फोटो साभार-@larissabonesi/Instagram