Last Updated:
बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की एक्टिंग का हर कोई कायल है. 27 नवंबर को उनकी रोमांटिक फैमिली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. लीक से हटकर किरदार चुनने वाले आयुष्मान हर बार अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है. अगर आप इस वीकेंड उनकी नई फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले उनकी इन शानदार फिल्मों को जरूर देखें, जिनमें उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाया है.
नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना की रोमांटिक फैमिली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ आज यानी 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. हमेशा लीक से हटकर किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल हमेशा जीतते रहे हैं. अगर आप इस वीकेंड उनकी इस नई फिल्म देखने का मन बना रहे हैं, तो उससे पहले आपको आयुष्मान की इन 8 फिल्मों को जरूर देखना चाहिए, जिनमें उनकी परफॉर्मेंस देखकर आप मुरीद हो जाएंगे.
विक्की डोनर: आयुष्मान खुराना ने इस फिल्म से धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू किया था. वह दिल्ली के एक बिंदास लड़के के किरदार में दिखे, जो स्पर्म डोनर बन जाता है. शूजित सरकार की इस रोमांटिक कॉमेडी ने समाज के एक संवेदनशील विषय को बेहद हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में पेश किया, जिससे आयुष्मान रातों-रात दर्शकों के चहेते स्टार बन गए. (फोटो साभार: IMDb)
दम लगा के हईशा: यह फिल्म 90 के दशक के हरिद्वार की पृष्ठभूमि पर बनी प्यारी लव स्टोरी है. इसमें आयुष्मान खुराना ने अपनी शहरी चमक छोड़कर एक ऐसे लड़के का रोल निभाया, जिसकी शादी एक मोटी लड़की से हो जाती है. सहज अदाकारी से उन्होंने दर्शकों के दिलों को जीत लिया था. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अंधाधुन: श्रीराम राघवन के डायरेक्शन मे बनी इस डार्क कॉमेडी थ्रिलर में आयुष्मान खुराना एक ऐसे पियानिस्ट बने हैं जो अंधा होने का नाटक करता है और एक हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री में फंस जाता है. चौंकाने वाले ट्विस्ट्स और बेहतरीन अदाकारी से सजी इस फिल्म ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी दिलाया. (फोटो साभार: IMDb)
आर्टिकल 15: अनुभव सिन्हा की इस झकझोर देने वाली इन्वेस्टिगेटिव फिल्म में आयुष्मान एक ईमानदार आईपीएस अफसर बने हैं, जो ग्रामीण भारत में जातिगत भेदभाव के खिलाफ खड़ा होता है. उनका संजीदा और दमदार अभिनय इस गंभीर कहानी को इतनी मजबूती देता है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी यह लंबे समय तक दिमाग में घूमती रहती है. (फोटो साभार: IMDb)
बरेली की बर्फी: यह फिल्म छोटे शहर की एक रोमांटिक लव स्टोरी है जिसमें प्रिंटिंग प्रेस मालिक के किरदार में आयुष्मान ने कमाल की कॉमिक टाइमिंग दिखाई है. लव ट्राएंगल में फंसे इस किरदार के शातिर प्रतिद्वंद्वी बनने तक के सफर को उन्होंने जिस सहजता से बड़े पर्दे पर निभाया, उसने इस रोमांटिक कॉमेडी को बेहद ताजगी भरा बना दिया. (फोटो साभार: IMDb)
बधाई हो: इस फिल्म की कहानी एक अधेड़ उम्र के दंपति के इर्दगिर्द बुनी गई जिसके घर अचानक किलकारी गूंजने की खबर आती है, इसके बाद समाज की शर्मिंदगी उनका चैन सुकून छीन लेती है. आयुष्मान ने बड़े बेटे की उलझन और फिर परिवार के साथ खड़े होने के जज्बात को बखूबी निभाया है.कॉमेडी और इमोशन से भरपूर यह फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. (फोटो साभार: IMDb)
शुभ मंगल ज्यादा सावधान: यह फिल्म समलैंगिक रिश्तों की वकालत करती है. इसमें आयुष्मान इसमें एक बेबाक नौजवान बने हैं, जो अपने पार्टनर के रूढ़िवादी परिवार को मनाने की ठान लेता है. शानदार ह्यूमर और संवेदनशील संदेश के मेल के साथ आयुष्मान का जिंदादिल अंदाज इस रोमांटिक कॉमेडी को मनोरंजक और बेहद खास बनाता है. (फोटो साभार: IMDb)
बाला: कम उम्र में गंजेपन और बाहरी खूबसूरती को लेकर समाज की सोच पर चोट करती इस फिल्म में आयुष्मान ऐसा किरदार निभाया है जो अपने झड़ते बालों से परेशान है. गुदगुदाती कॉमेडी के पीछे यह फिल्म खुद से प्यार करने का गहरा संदेश देती है, जिसमें आयुष्मान की अदाकारी दिल जीत लेती है. (फोटो साभार: IMDb)