10:09 PM27 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
अंशुल कंबोज ने फिलिप्स को पवेलियन भेजा
अंशुल कंबोज ने 87वें ओवर की दूसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। दूसरी नई गेंद से कंबोज ने ऑफ स्टंप पर गेंद डाली, जो पिच पर पड़ने के बाद हल्की बाहर की ओर निकली।
फिलिप्स आगे आए, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। फिलिप्स 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 67 गेंदों का सामना किया और 5 चौके लगाए।
विकेट सेलिब्रेट करते अंशुल कंबोज। (फोटो BCCI)