Last Updated:
सोनी लिव की सबसे लोकप्रिय सीरीज ‘गुल्लक’ का पांचवां सीजन रिलीज होते ही ओटीटी पर धमाल मचा रहा है. मिश्रा परिवार के इस नए सफर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. सीरीज की इस बड़ी कामयाबी पर बात करते हुए संतोष मिश्रा का किरदार निभाने वाले जमील खान ने इसकी खासियत बताई. वहीं, अमन मिश्रा यानी हर्ष मयार ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दर्शकों से मिल रहा यह प्यार उनके हौसले को और बढ़ाता है. यह सीरीज एक बार फिर अपने मिडिल क्लास टच से सबका दिल जीत रही है.
‘गुल्लक’ के 5वें सीजन ने हाल ही में सोनी लिव पर दस्तक दी है.
नई दिल्ली. फैमिली ड्रामा वेब सीरीज ‘गुल्लक सीजन 5’ ओटीटी पर धमाल मचा रही है. यह शो मिश्रा परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी, उनके खट्टे-मीठे पलों और मिडिल क्लास की आर्थिक चुनौतियों को बेहद सादगी के साथ दिखाता है. सीरीज को मिल रही कामयाबी के बीच इसकी लीड स्टारकास्ट ने अपने शानदार अनुभव साझा किए हैं. खासकर, मिश्रा परिवार के मुखिया यानी संतोष मिश्रा का किरदार निभाने वाले जमील खान ने इस नए सीजन को लेकर कुछ बेहद दिलचस्प और मजेदार बातें बताईं.
आईएएनएस के साथ बातचीत में जमील खान ने कहा, ‘इस सफर में ऑफिस की जिम्मेदारियों और एक पिता की भूमिका के बीच संतुलन बनाना बड़ी चुनौती रही है. इन दोनों चीजों से जुड़े संघर्षों को निभाना, अपने परिवार को आगे बढ़ाना, बच्चों को क्या देना है और क्या नहीं, इसका फैसला करना, हर परिस्थिति में उनका सहारा बनना और जिंदगी में आने वाले हर बदलाव को संभालना ही संतोष मिश्रा की असल कहानी है.’
जमील खान ने बताई ‘गुल्लक’ की खासियत
सीरीज को मिल रहा भरपूर प्यार
सीरीज में हर्ष मयार ने अमन छोटे लड़के का किरदार निभाया है. उन्होंने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जिन्होंने इस शो को देखा है उन्होंने हमारी सीरीज को भरपूर प्यार दिया है. पहले सीजन की एक लाइन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहती है कि खाली आदमी से तो जमीन भी चिढ़ती है, तो वो लाइन मैंने अपने घर में काम करने वाली से सीखा था.’
हेली शाह ने बताया अपना अनुभव
टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेस हेली शाह ने भी वेब सीरीज ‘गुल्लक’ के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें गुल्लक के सेट पर बहुत कुछ सीखने को मिला था. सेट पर काम करने का माहौल और तरीका उनके लिए बिल्कुल नया और अनोखा था. मैंने सेट पर पहुंचकर सब कुछ नए सिरे से सीखा. लाइटिंग कैसे होती है, रिहर्सल कैसे की जाती है और फिर से लाइटिंग कैसे सेट होती है. ये सब बेहद बुनियादी चीजें थीं, लेकिन जिस जुनून और ईमानदारी के साथ पूरी टीम काम कर रही थी, उसने मुझे गहराई से प्रेरित किया.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें