Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर के 74वें जन्मदिन पर एक बेहद दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया है. अनुपम ने सोशल मीडिया पर अपनी और किरण की पुरानी यादें ताजा करते हुए एक स्पेशल नोट लिखा. उन्होंने बताया कि वह किरण के सबसे बड़े फैन रहे हैं. अनुपम ने आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने किरण से जीवन में बहुत कुछ सीखा है. फैंस इस कपल की बॉन्डिंग और सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
अनुपम खेर ने किरण खेर संग शेयर की खास तस्वीर.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस किरण खेर आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके पति और मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है. अनुपम ने अपनी यादों का पिटारा खोलते हुए लिखा कि वह किरण को पिछले 5 दशकों से जानते हैं. उन्होंने न सिर्फ किरण को जन्मदिन की बधाई दी, बल्कि खुद को उनका सबसे बड़ा फैन भी बताया. फैंस को दोनों का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है.
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर किरण खेर की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें उनका सादगी भरा अंदाज दिखाई दे रहा है. इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में अनुपम खेर ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की.
अनुपम खेर ने खुद को बताया किरण खेर का फैन
उन्होंने लिखा, ‘मैं आपको लगभग 52 सालों से जानता हूं. इनमें से कई साल मैंने आपके एक फैन के तौर पर बिताए, कई साल दोस्त के रूप में और लगभग 41 साल पति के रूप में. जिंदगी हमें बहुत कुछ सिखाती है, लेकिन कई बार हमें यह एहसास काफी समय बाद होता है कि हमने किसी इंसान से कितना कुछ सीखा है.’
View this post on Instagram