Last Updated:
Karisma Kapoor Govinda Hit Song : एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 90 के दशक की सुपरस्टार हैं. उन्होंने शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली थी. अब उन्होंने शो ‘ब्राउन’ से कमबैक किया है.उन्होंने एक रियलिटी शो में फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ और इसके सुपरहिट गाने से जुड़े मजेदार किस्से सुनाए. उन्होंने बताया कि मशहूर गाना सिर्फ एक दिन में शूट हुआ था. करिश्मा कपूर ने बताया कि क्यों वे फिल्म के सेट पर डर से कांप रही थीं. मजेदार बात यह है कि आज तक दर्शक गाने की उस गलती को नोटिस नहीं कर पाए.
नई दिल्ली: गोविंदा और संजय दत्त की फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ दर्शकों को बहुत भाई थी. दोनों सितारों के साथ करिश्मा कपूर ने इसमें अहम रोल निभाया था. कॉमेडी से भरपूर फिल्म सुपरहिट रही थी. फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं. करिश्मा कपूर ने हाल में फिल्म से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा सुनाया है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)
करिश्मा कपूर गेस्ट बनकर जब डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में पहुंचीं, तो उन्होंने फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से सुनाए. उन्होंने बताया कि जब फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही थी, तो वे थोड़ी परेशान हो गई थीं. उन्हें ऐसा लग रहा था कि पूरी फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा है और उन्हें स्क्रीन पर ज्यादा जगह नहीं मिल रही है. अपनी इसी टेंशन को लेकर वे सीधे फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन के पास पहुंच गईं. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)
करिश्मा ने डेविड धवन से साफ-साफ पूछ लिया कि आखिर इस फिल्म में उनका किरदार कहां है और वे क्या कर रही हैं? इस पर डेविड धवन ने उन्हें तसल्ली देते हुए कहा कि वे थोड़ा सब्र रखें. उन्होंने करिश्मा कपूर को भरोसा दिलाया कि आगे आने वाले दो धमाकेदार गानों में पूरा फोकस उन्हीं पर होने वाला है, इसलिए वे बिल्कुल भी फिक्र न करें. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
डायरेक्टर की बात सच साबित हुई. फिल्म के सुपरहिट गाने ‘व्हाट इज मोबाइल नंबर’ की शूटिंग हुई. हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरा गाना सिर्फ एक ही दिन में शूट कर लिया गया था. करिश्मा कहती हैं कि यही सिनेमा का असली जादू है कि जिस काम को इतनी जल्दीबाजी में पूरा किया गया, वही आगे चलकर जनता का सबसे फेवरेट गाना बन गया. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)
करिश्मा ने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म का एक सीक्रेट शेयर किया. उन्होंने बताया कि भले ही फिल्म की कहानी में सब कुछ गोवा का दिखाया गया था, लेकिन जिस गाने को लोग गोवा का समझ रहे थे, उसकी शूटिंग असल में मुंबई के मड आइलैंड के एक रिजॉर्ट में की गई थी. पर्दे पर इसे इतने बेहतरीन तरीके से दिखाया गया कि दर्शक कभी अंदाजा ही नहीं लगा पाए. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)
करिश्मा ने एक और मजेदार वाकया बताया कि गाने की शूटिंग के समय उनसे एक गड़बड़ हो गई थी, जिसे देखकर वे काफी डर गई थीं. दरअसल, शॉट के दौरान उनकी नजर पड़ी कि बैकग्राउंड में गलती से कोई पीछे से फ्रेम में आ गया था. यह देखकर करिश्मा बुरी तरह घबरा गईं और भागती हुई डायरेक्टर के पास पहुंचीं. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)
करिश्मा ने डेविड धवन से डरते हुए कहा कि अगर किसी दर्शक ने इस गलत शॉट को पकड़ लिया, तो शायद हमारी फिल्म फ्लॉप हो जाएगी और चलेगी ही नहीं. लेकिन डेविड धवन ने उस वक्त उनकी बात को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया. मजेदार बात यह रही कि फिल्म रिलीज होने के बाद आज तक किसी भी दर्शक का ध्यान उस बैकग्राउंड वाली गलती पर गया ही नहीं. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)
डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी ‘हसीना मान जाएगी’ में करिश्मा कपूर के साथ गोविंदा, संजय दत्त और पूजा बत्रा लीड रोल में थे. वहीं कादर खान, अनुपम खेर, परेश रावल और अरुणा ईरानी जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपनी कॉमेडी से फिल्म में चार चांद लगा दिए थे. यह ब्लॉकबस्टर फिल्म 25 जून 1999 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)