Last Updated:
Tips to Stay Young: 37 साल की कैत्लियान ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उसकी बायलॉजिकल उम्र 24.5 साल की है. उसका लिवर 24 साल का और उसके शरीर में इंफ्लामेशन का मार्क जीरो है. यह दावा अपने आप में बड़ी बात है. आजकल 30 साल में ही लोगों के चेहरे से नूर गायब होने लगती है. ऐसे में अगर किसी का चेहरा इतना जवान दिखता है तो इसकी वजहें रही होंगी. वास्तव में कैत्लियान इसके लिए अपनी 5 आदतों को जिम्मेदार मानती हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.
जवां स्किन के 5 राज. AI Image
Tips to Stay Young: कैत्लियान सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और उन्होंने एक वीडियो में कहा है कि वह एक मां भी हैं और 37 साल की हो चुकी हैं लेकिन अपनी सही आदतों की वजह से चेकअप कराने पर वह 24 साल की हैं. यानी उनकी बायलॉजिकल उम्र 13 साल कम है. बायलॉजिकल उम्र का मतलब यूं तो शरीर के अंदरुनी अंगों की उम्र से है लेकिन अगर शरीर के अंदरुनी अंग वास्तविक से कम उम्र के होते हैं तो चेहरे पर इसका नूर साफ झलकता है. कैत्लियान कहती हैं इस उम्र को पाने के लिए वे कुछ आदतों को लेकर किसी भी तरह से समझौता नहीं करती. क्या है ये आदतें, आइए जानते हैं.
इन 5 अच्छी आदतों को अपनाएं
- दो गिलास पानी- कैत्लियान सुबह उठकर सबसे पहले दो गिलास पानी से दिन की शुरुआत करती हैं. इसके लिए वे कोई हार्ड एंड फास्ट रूल नहीं बनाती. मसलन खाली पेट पानी पीनी जरूरी नहीं है. पानी को गुनगुना करना भी जरूरी नहीं, बस नॉर्मल प्लेन पानी पीना जरूरी है. सुबह पानी पीने से हाइड्रेशन बनी रहती है और मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है. इससे अलर्टनेस आती है. इसलिए वे कभी भी दो गिलास सुबह सुबह पानी पीना नहीं भूलती.
- हर निवाले में प्रोटीन-कैत्लियान भोजन चाहे जितनी बार करें, इसमें पर्याप्त प्रोटीन होता ही होता है. यह उनकी डाइट का सबसे जरूरी है. उसके भोजन में कार्बोहाइड्रैट की मात्रा बहुत कम होती है और प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है. कैत्लियान कहती हैं कि अगर आपके भोजन में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा है तो सबसे पहले यह आपके शरीर में शुगर नहीं बढ़ने देगा. इसके बाद आपको ज्यादा भूख नहीं लगने देगा. वहीं यह आपके शरीर में मसल्स को बनाए रखेगा और मेटाबोलिज्म को बूस्ट करेगा. प्रोटीन हमारे लिए इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह हमारे शरीर के टूटे-फूटे टिशूज की मरम्मत करता है. यह मसल्स ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है. प्रोटीन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और कई महत्वपूर्ण हार्मोन और एंजाइम को बनाता है. इसलिए शरीर के हर जरूरी काम के लिए प्रोटीन जरूरी है. कैत्लियान कहती हैं कि हर निवाले में प्रोटीन को शामिल करना बहुत आसान है. जैसे आप अंडा, छाछ, चिकन, फिश, स्प्रॉउट, दूध, दही, सीड्स, ड्राई फ्रूट्स आदि को किसी भी निवाले में शामिल कर सकते हैं.
- एक्सरसाइज में आनंद जरूरी-कैत्लियान कहती हैं कि एक्सरसाइज रोजाना जरूरी है लेकिन इसमें आनंद जब तक न आए तब तक कोई फायदा नहीं है. शरीर के मूवमेंट के लिए जिम में घंटों पसीना बहाना जरूरी नहीं. बस ध्यान इतना रखिए कि आपके शरीर में हरकत हमेशा होता रहे. अगर आप एक ही जगह बैठे रहेंगे तो इससे आपका शरीर हिलेगा-डुलेगा नहीं. इसलिए जहां भी रहें शरीर को हिलाते-डुलाते रहें. इसलिए मैं कभी किसी दिन लिफ्टिंग करती हूं तो कभी रनिंग करती हैं. कभी डिनर के बाद वॉक पर निकल जाता हू. आपसे जैसा बन सके बिना किसी गिल्ट के आप इंजॉय कर एक्सरसाइज कीजिए. कोशिश कीजिए कि सप्ताह में 150 मिनट तक एक्सरसाइज हो जाए.
- हर हाल में अच्छी नींद-जवानी को बरकरार रखने में नींद की अहम भूमिका है. इसलिए कैत्लियान नींद के साथ समझौता नहीं करती. नींद के लिए सुकून भी जरूरी है. इसलिए हर रोज सुकून भरी 7 से 9 घंटे की नींद लेती है. हां, एक चीज और वह रोजाना एक ही समय पर सोती हैं. इसकी उसने आदत बना ली है. जब आप सुकून भरी नींद लेते हैं कि आपके शरीर की मरम्मत होती है और इस कारण शरीर में इंफ्लामेशन नहीं होता और हार्मोन बैलेंस रहता है.
- हर दिन अच्छा-लोग जिंदगी भर इसी सोच में रहते हैं कि कुछ दिन में अच्छा दिन आ जाएगा. लेकिन वो दिन कभी नहीं आता. यह इंसानी जीवन की फितरत है कि सबके जीवन में बुरा दिन आता है. लेकिन अच्छा दिन आने के चक्कर में हम आज अपना क्यों खराब करें. इसलिए कभी मत सोचिए कि अच्छा दिन आने वाला है. ये सोचिए कि आज का दिन ही सबसे बेस्ट है. इससे आपके जीवन में तनाव नहीं रहेगा और आप चिंता मुक्त हो जाएंगे. जो हो रहा है वह अच्छा हो रहा है. बस आप अपना काम कीजिए, हर दिन आपके लिए अच्छा होगा. अगर कुछ बुरा हो रहा है तो उसमें भी कुछ अच्छा ही होने वाला है. आप कभी मत सोचें कि एक दिन में हम बुड्ढे हो जाएंगे. ये सोचिए कि हम हमेशा जवान रहेंगे. बुढ़ापा में भी हम जवान रहेंगे.
About the Author
18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें