Last Updated:
बॉलीवुड के उम्दा अभिनेता मनोज बाजपेयी की इन दिनों अपनी फिल्म ‘गवर्नर’को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म से उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कमबैक किया है. लेकिन इस फिल्म के अलावा भी वह आने वाले 1 साल में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं.
नई दिल्ली. मनोज बाजपेयी के लिए ये 1 साल काफी बेहतरीन साबित होने वाला है. एक्टर की आने वाले साल में कई बेहतरीन फिल्में आने वाली हैं. इस एक साल में कई बड़े और अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में नजर आने वाले हैं. कंटेंट आधारित फिल्मों के लिए मशहूर मनोज एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने आ रहे हैं.
इन फिल्मों में उनके किरदार बेहद दमदार साबित होने वाले हैं. जिनमें अभिनय की पूरी गुंजाइश है. खास बात यह है कि उनकी एक फिल्म का टाइटल सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई थी. आइए जानते हैं कि साल 2026 और 2027 में मनोज बाजपेयी किन बेहतरीन फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में नजर आ रहे हैं.
इनमें एक है, निर्देशक शेखर कपूर की चर्चित फिल्म की सीक्वल मासूम: दे नेक्सट जेनरेशन. इस फिल्म में भी मनोज बाजपेयी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके साथ नसीरउद्दीन शाह, शबाना आजमी, नित्या मेनन जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म आधुनिक पारिवारिक रिश्तों और पहचान के सवालों पर आधारित होगी. इस फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल ऐनाउंस नहीं की गई है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दूसरी है अमेरिकी निर्देशक बेन रेखी की फिल्म ‘लास्ट मैन इन टॉवर’. इस फिल्म में भी मनोज बाजपेयी का रोल काफी दमदार है. यह फिल्म लेखक अरविंद अडिगा के चर्चित उपन्यास पर आधारित है. कहानी एक आम आदमी के संघर्ष और बदलते शहरी भारत को दिखाती है. इस प्रोजेक्ट से मनोज का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव और मजबूत हो सकता है.
इसके आलावा फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत है’, में भी आप मनोज बाजपेयी को बिल्कुल अलग अंदाज में देख सकेंगे. यह फिल्म आपके लिए खास हो सकती है. निर्देशक राम गोपाल वर्मा के साथ उनकी यह हॉरर-कॉमेडी लंबे समय बाद दोनों की वापसी करवा रही है.
फिल्म के टाइटल ने ही लोगों का ध्यान खींच लिया था और फर्स्ट लुक के बाद उत्सुकता और बढ़ गई. मनोज इस फिल्म में डर और कॉमेडी के मिश्रण वाले किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म के इसी साल 2026 में रिलीज़ होने की उम्मीद है.
इसके अलावा मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ भी फ्लोर पर है. ये फिल्म साल 2026 में रिलीज हो सकती थी. लेकिन अब फिल्म की नई रिलीज डेट का लोगों को इंतजार है. फिलहाल, नई रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. इस फिल्म के टाइटल को लेकर भी खूब विवाद हुआ था.
मनोज बाजपेयी की इस फिल्म के टाइटल की जब घोषणा की गई था कि इस पर खूब बवाल काटा गया था. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था. बाद में निर्माताओं ने मूल नाम वापस ले लिया था और सुप्रीम कोर्ट में भी शीर्षक बदलने का आश्वासन दिया गया था. इसके बाद फिल्म को नए नाम के साथ रिलीज करने की प्रक्रिया शुरू हुई.
\कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म Netflix के लिए बनाई गई है, लेकिन अभी तक नया टाइटल और फाइनल रिलीज डेट सामने नहीं आई है. कुछ डेटाबेस में इसकी रिलीज 2026 में दिखाई गई है. मगर सटीक रिलीज डेट को लेकर अब तक घोषणा नहीं की गई है.