Last Updated:
सलमान खान के चर्चित काले हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब फिल्म के निर्माता अमित जानी ने वरिष्ठ अभिनेता गोविंद नामदेव को कानूनी नोटिस भेज दिया है. निर्माता ने अभिनेता से सात दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने और 50 लाख रुपये का हर्जाना देने की मांग की है.
नई दिल्ली. सलमान खान के चर्चित काले हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर विवाद फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर विवाद गहरा गया है.अब फिल्म के निर्माता अमित जानी और वरिष्ठ अभिनेता गोविंद नामदेव आमने-सामने आ गए हैं. अब निर्माता अमित जानी ने गोविंद नामदेव से सात दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है.
गोविंद नामदेव पहले इस फिल्म से जुड़े थे. लेकिन अब उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली है. फिल्म के कंटेंट पर सवाल उठाने के बाद अमित जानी ने उन्हें कानूनी नोटिस भेज दिया है.उन्होंने ये कार्रवाई गोविंद नामदेव के उस बयान के बाद की गई है, जिसमें उन्होंने फिल्म के टीजर को देखकर कहा था कि वह सलमान खान के खिलाफ नहीं जा सकते.
कानूनी कार्रवाई करेंगे प्रोड्यूसर
निर्माता अमित जानी ने गोविंद नामदेव को फिर से निशाने पर लिया है. उन्होंने एक्टर को लीगल नोटिस भेज दिया है. साथ ही उन्होंने सात दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की भी मांग की है. उन्होंने प्रोडक्शन हाउस को 50 लाख रुपये का हर्जाना देने की बात रखी है. निर्माता अपनी बात रखते हुए ये भी कहा कि अगर वह तय समय पर माफी नहीं मांगी तो वह इस पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.
गोविन्द नामदेव को लीगल नोटिस दिया
7 दिन मे सार्वजनिक माफ़ी मांगे और प्रोडक्शन हाउस को 50 लाख रुपया जुर्माना दे अन्यथा कानूनी कार्यवाही होगी