मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विदेशी मुद्रा (Forex) बचाने के लिए ईंधन व अन्य आयातों में कटौती…
खाड़ी संकट और पीएम मोदी की सलाह ने बिगाड़ा शेयर मार्केट का मूड |
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विदेशी मुद्रा (Forex) बचाने के लिए ईंधन व अन्य आयातों में कटौती व सोना नहीं खरीदने की सलाह और अमेरिका – ईरान में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों वृद्धि के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 50 और सेंसेक्स 1.3% से अधिक टूटकर क्रमश: 23,852 और 76,184 के स्तर पर बंद हुए। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में भारी गिरावट देखी गई।
पीएम मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक रैली के दौरान विदेशी मुद्रा (Forex) भंडार की रक्षा के लिए नागरिकों से ईंधन का उपयोग कम करने, स्वर्ण खरीद (Gold) स्थगित करने और विदेशी यात्राओं में कटौती करने का आह्वान किया था। इसका शेयर बाजार में निवेशकों के सेंटीमेंट पर बुरा असर पड़ और FIIs (विदेशी संस्थागत निवेशक) ने सुबह से ही मुनाफावसूली के मूड में नजर आये।
दलाल स्ट्रीट पर निवेशकों की चौतरफा बिकवाली के कारण हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आये “पैनिक सेलिंग” के माहौल में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को औंधे मुंह गिर गए। ट्रेडिंग बंद होने के समय 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1312.91 अंक यानी 1.70 फीसदी की गिरावट के साथ 76,015.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 360 .30 अंक यानी 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 23,815.85 के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट के बीच ज्वेलरी कंपनियों के शेयर भरभराकर टूटे। इनमें Titan, Senco Gold से लेकर Kalyan Jewellers तक के स्टॉक संभल नहीं पाए।
ऐतिहासिक गिरावट
मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 85 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 85 पैसे की बड़ी गिरावट का शिकार हुआ। रूपया भारी गिरावट के साथ रुपया 95.34 (अस्थायी) के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ है।
अमेरिका – ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति नहीं होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आज तेज इजाफा हुआ है। ग्लोबल मार्केट में Brent Crude Oil Price 4.50 फीसदी उछलकर 106 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।
सेक्टरवाइज शेयर बाजार पर नजर डालें तो निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी फार्मा ग्रीन जोन में बंद हुए। निफ्टी रियल्टी 3% से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी पीएसयू बैंक में ढाई फीसदी से अधिक की गिरावट आई। निफ्टी ऑटो डेढ़ फीसदी से अधिक तो निफ्टी मेटल करीब करीब 1% कमजोर हुआ।
सोमवार की गिरावट के बाद निवेशकों की सम्पत्ति में 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आयी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज फिसलकर 467 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹4,73 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।
स्टॉक मार्केट में बीएसई पर आज 4538 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1457 शेयर मजबूत हुए तो 2892 में गिरावट रही जबकि 189 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 198 शेयर एक साल के हाई और 27 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 15 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
बीएसई पर सेंसेक्स में लिस्टेड 30 शेयरों में से में सिर्फ 6 ही आज चढ़कर बंद हुए हैं। आज सबसे अधिक तेजी सन फार्मा और एचयूएल में रही। वहीं दूसरी तरफ टाइटन, इंडिगो और एसबीआई में आज सबसे अधिक गिरावट रही।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-post-blocking-row-it-ministry-denies-role/203587