Last Updated:
कॉलेज के दिनों का यार, अब तमिलनाडु का ‘डार्लिंग’ सीएम! सुपरस्टार विजय से मिलने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा ये बड़ा एक्टर, पुरानी यादें ताजा कर खोला दोस्ती का बड़ा राज. जानिए दोनों की इस खास मुलाकात और दोस्ती की कहानी. आखिर कौन है ये स्टार.जो थलापति को आज भी बुलाता है ‘डार्लिंग’.
नई दिल्ली: तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमा जगत से इस वक्त एक बहुत ही प्यारी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री जोसेफ विजय से मिलने जब साउथ सिनेमा के एक और बड़े स्टार पहुंचे, तो मुख्यमंत्री कार्यालय का नजारा देखने लायक था. ये दोनों कोई और नहीं, बल्कि तमिलनाडु के नए सीएम विजय थलापति और मशहूर एक्टर-प्रोड्यूसर विशाल हैं.इन दोनों ने कभी चेन्नई के लोयोला कॉलेज में एक साथ पढ़ाई की थी.
विशाल ने अपनी इस हालिया मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों की तरह वे थलापति विजय को आज भी प्यार से ‘डार्लिंग’ ही कहते हैं और इतने बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी विजय का स्वभाव आज भी बिल्कुल वैसा ही है.
कॉलेज के दिनों से है गहरी दोस्ती
विशाल ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनकी और विजय की जान-पहचान बहुत पुरानी है. उन्होंने कहा कि वे विजय को तब से जानते हैं जब वे दोनों चेन्नई के लोयोला कॉलेज में साथ में पढ़ाई करते थे. विशाल ने बड़े ही प्यार से लिखा कि इतने सालों में बहुत कुछ बदल गया, लेकिन एक चीज आज भी वैसी ही है और वो है उन्हें ‘डार्लिंग’ कहकर बुलाना. उन्होंने कहा कि वे विजय को कॉलेज के समय से ही इसी नाम से बुलाते आ रहे हैं और अब जब वे मुख्यमंत्री बन गए हैं, तब भी उन्होंने यह नाम नहीं बदला.
सुपरस्टार बनने तक का सफर
विशाल ने अपनी पोस्ट में विजय के संघर्ष के दिनों को भी याद किया. उन्होंने लिखा कि उन्होंने विजय को तब से देखा है जब वे एक उभरते हुए कलाकार थे. इसके बाद उन्होंने विजय को तमाम मुश्किलों और आलोचनाओं का सामना करते हुए देखा. विशाल ने इस बात की तारीफ की कि कैसे विजय ने अपनी खामोशी और अपनी जबरदस्त कामयाबी से उन सभी परेशानियों को पीछे छोड़ दिया और एक सुपरस्टार बन गए. उन्होंने कहा कि अब उनका मुख्यमंत्री बनने तक का सफर भी वाकई काबिले तारीफ है. विशाल का कहना है कि इतने बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी विजय आज भी उतने ही मिलनसार हैं जितने वे कॉलेज के दिनों में हुआ करते थे. उनसे मिलकर विशाल को वही अपनापन महसूस हुआ और उन्होंने कहा कि उनके अंदर का फैन आज भी जिंदा है.
View this post on Instagram