Last Updated:
रवि किशन इन दिनों ‘कॉफी विद करण 9’ में अपनी मौजूदगी को लेकर चर्चा में हैं. अक्षय कुमार के साथ उनकी मस्ती और बेबाक अंदाज की कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस बीच करीना कपूर ने भी खुद को उनका फैन बताया है. शो में रवि ने अपने संघर्ष के दिनों का ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया.
रवि किशन की फैन हुईं करीना (फोटो साभार instagram@kareenakapoorkhan)
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर रवि किशन अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. कभी अपने बेबाक बयानों को लेकर, तो कभी अपने खास अंदाज और मजेदार बातों से वह लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. हाल ही में वह करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में अक्षय कुमार के साथ पहुंचे थे. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी कई क्लिप्स वायरल हो रही हैं.
शो में उनके अंदाज और किस्सों की खूब चर्चा हो रही है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी रवि किशन की फैन बन गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद यह बात कही है.
करीना हुई रवि किशन की फैन
अक्षय कुमार को सिखाया अपना वायरल डांस स्टेप
शो में रवि किशन का मस्ती भरा अंदाज भी देखने को मिला. उन्होंने अक्षय कुमार को अपना वायरल हुक स्टेप सिखाया. इस स्टेप में एक पैर को दूसरे पैर के आगे क्रॉस करते हुए खास अंदाज में चलना होता है. रवि किशन कई पब्लिक इवेंट्स में यह स्टेप करते नजर आ चुके हैं. पैपराजी के सामने भी वह अक्सर इसे करते हैं. धीरे-धीरे उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन गया और कई लोगों ने इसे रीक्रिएट किया.
रामलीला में साड़ी पहनने पर पिता ने बेल्ट से पीटा
इस एपिसोड में हंसी-मजाक के साथ रवि किशन ने अपने संघर्ष के दिनों की कहानी भी सुनाई. उन्होंने बताया कि उनके पिता पुजारी थे और उनका दूध का कारोबार भी था. पिता चाहते थे कि वह परिवार के बिजनेस में हाथ बंटाएं या सरकारी नौकरी करें. लेकिन रवि किशन को एक्टिंग का शौक था. वह उस समय शौक के तौर पर थिएटर किया करते थे.
एक्टर ने बताया कि रामलीला में एक बार उन्होंने साड़ी पहनकर महिला का किरदार निभाया था. जब उनके पिता ने उन्हें इस रूप में देखा तो वह बहुत नाराज हुए. रवि किशन के मुताबिक, पिता ने उन्हें चमड़े की बेल्ट से बुरी तरह पीटा और पूछा कि क्या वह महिला डांसर बनना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि 90 के दशक में सिनेमा में काम करने को समाज में सम्मान की नजर से नहीं देखा जाता था.
मां ने घर से भागने में की मदद
रवि किशन ने आगे बताया कि उन्होंने पिता को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे. उन्हें लगता था कि बेटे ने परिवार की इज्जत खराब कर दी है. एक्टर ने कहा कि पिता उन्हें मारना चाहते थे. ऐसे मुश्किल वक्त में उनकी मां ने उनका साथ दिया और घर से भागने में मदद की. रवि किशन ने बताया कि ‘कॉफी विद करण’ में यह उनका पहला मौका था. इस एपिसोड में उन्होंने अपने मजेदार अंदाज से लोगों को हंसाया, तो अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में बताकर भावुक भी कर दिया.
About the Author
मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…
और पढ़ें