Last Updated:
मशहूर कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना ने डिजिटल दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है. वह अपने यूट्यूब चैनल पर 10 लाख मेंबर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बन गए हैं. अपने चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच एक खास जगह बनाई है. यह बड़ी कामयाबी इसलिए भी बेहद खास है, क्योंकि पुराने विवादों और मुश्किल दौर से उबरने के बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है.
नई दिल्ली. मशहूर कॉमेडियन समय रैना ने यूट्यूब की दुनिया में एक ऐसा ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है, जो आज तक दुनिया का कोई भी क्रिएटर नहीं कर पाया. वह अपने यूट्यूब चैनल पर 10 लाख मेंबर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले यूट्यूबर बन गए हैं. विवादों से उबरने के बाद समय रैना ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
उनकी यह कामयाबी इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि साल 2025 में वह अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर एक बड़े विवाद में फंस गए थे. उस विवाद के बाद दबाव के चलते समय को अपने चैनल से शो के सभी पुराने एपिसोड्स डिलीट करने पड़े थे. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अपने स्टैंडअप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ के जरिए यूट्यूब पर जबरदस्त वापसी की. (फोटो साभार: Instagram@maisamayhoon)
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसमें आगे कहा गया है, ‘समय के 10 लाख चैनल मेंबर्स का यह आंकड़ा भारत में आ रहे एक बड़े बदलाव को दिखाता है. लोग अब बस दूर से वीडियो देखकर नहीं रह जाते, बल्कि अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के साथ दिल से जुड़ रहे हैं और उनका साथ दे रहे हैं. अकेले जून 2026 में भारत में 12 लाख से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर कम से कम एक चैनल मेंबरशिप ली, जिससे भारतीय क्रिएटर्स की मेंबरशिप से होने वाली कमाई में पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत से भी ज्यादा का उछाल आया.’ (फोटो साभार: Instagram@maisamayhoon)
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के फिनाले एपिसोड में समय ने बताया था कि विवाद के बाद वह टूट चुके थे. उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा होगा, दो साल पहले जब विवाद शुरू हुआ था और सब कुछ बिखर गया था. जब हम कनाडा में थे, तब मैं काफी डिप्रेस्ड था. मैं चैटजीपीटी से पूछता रहता था- क्या लगता है कि समय रैना कभी अपना शो वापस ला पाएगा? चैटजीपीटी जवाब देता कि अभी कुछ साफ नहीं है. तब मैं लिखता था कि प्लीज हां बोल दो. मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि शो इस अंदाज में लौट आएगा.’ (फोटो साभार: Instagram@maisamayhoon)
समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर विवाद फरवरी 2025 में तब खड़ा हुआ था, जब एक एपिसोड के दौरान यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स के रिश्ते पर एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी. उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा मचा और लोगों ने कॉमेडी के नाम पर मर्यादा लांघने के लिए शो के पैनल की कड़ी आलोचना की थी. (फोटो साभार: Instagram@maisamayhoon)
इस मामले में रणवीर, समय और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कई जगह पुलिस शिकायतें और एफआईआर भी दर्ज हुई थीं. क्लिप वायरल होने के बाद जब विरोध और तेज हुआ, तो रणवीर को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी. इसके बाद समय ने भी माफी मांगते हुए ऐलान किया कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से शो के सभी एपिसोड्स हटा दिए हैं. (फोटो साभार: Instagram@maisamayhoon)
साल 2026 में समय ने अपना कॉमेडी स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ रिलीज किया, जिसमें उन्होंने विवाद के समय अपने साथ घटी आपबीती शेयर की. इसी दौरान उन्होंने शो के दूसरे सीजन का भी ऐलान किया. नया सीजन यूट्यूब और नेटफ्लिक्स दोनों पर रिलीज किया गया. इसकी शुरुआत आलिया भट्ट के साथ हुई, जिसके बाद वरुण धवन, हुमा कुरैशी और करण औजला जैसे कई बड़े सितारे पैनलिस्ट के तौर पर शो में नजर आए. (फोटो साभार: Instagram@maisamayhoon)