Last Updated:
मशहूर डायरेक्टर अमर कौशिक ने वरुण धवन और कृति सैनन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ के सीक्वल पर मुहर लगा दी है. फिल्म के रिलीज के चार साल पूरे होने के खास मौके पर एक मजेदार वीडियो के जरिए इसका ऐलान किया गया है. अमर कौशिक ने बताया कि फिल्म फिलहाल राइटिंग स्टेज में है और इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर चल रहा है. हालांकि, उन्होंने ‘भेड़िया 2’ की रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी है.
अमर कौशिक ने कन्फर्म की ‘भेड़िया 2’ फिल्म. (फोटो साभार: IMDb)
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उनकी पॉपुलर फिल्म ‘भेड़िया’ साल 2022 में आई थी. अब इसकी रिलीज के चार साल पूरे होने के खास मौके पर डायरेक्टर अमर कौशिक ने फिल्म के सीक्वल पर मुहर लगा दी है. 25 नवंबर को डायरेक्टर ने मजेदार अंदाज में ‘भेड़िया 2’ का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही अमर कौशिक ने साफ किया है कि सीक्वल काम कहां तक पहुंचा है.
अमर कौशिक ने साफ किया है कि सीक्वल फिलहाल राइटिंग स्टेज में है. इसकी कहानी, शूटिंग शेड्यूल और सिनेमाघरों में रिलीज को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. अमर कौशिक ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक एआई वीडियो पोस्ट किया है. इस क्लिप में भेड़िया घर के अंदर नजर आता है. इसके बाद वह डायरेक्टर के ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ मचाता है और यहां तक कि लैपटॉप को लात मारकर नीचे गिरा देता है. इसके बाद वह खूंखार अवतार में बदल जाता है.
View this post on Instagram