Last Updated:
Right Rules of Eating Food: अच्छी सेहत के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन ही काफी नहीं है, बल्कि यह भी जरूरी है कि आप किस समय, कितनी मात्रा में और किस तरीके से भोजन करते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, खानपान की सही आदत पाचन को बेहतर बनाने के साथ शरीर में वात, पित्त और कफ दोषों का संतुलन बनाए रखने में भी मदद करती है.
Right Rules of Eating Food: आजकल ज्यादातर लोग सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट पर ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पौष्टिक भोजन के साथ उसे खाने का सही तरीका भी बेहद जरूरी है? आयुर्वेद के अनुसार, गलत समय पर खाना, जल्दबाजी में भोजन करना और खाने के तुरंत बाद पानी पीना जैसी आदतें पाचन को प्रभावित कर सकती हैं. कई लोग अनजाने में रोज ऐसी गलतियां करते हैं, जिनका असर उनकी सेहत पर पड़ सकता है. आयुर्वेद में भोजन करने के कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर पाचन बेहतर रखने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
आयुर्वेद के अनुसार, भोजन तभी करना चाहिए जब आपको वास्तव में भूख लगे. भोजन को हमेशा धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं. जल्दबाजी में खाना खाने से पाचन प्रभावित हो सकता है, इसलिए रोज़ाना समय पर खाना खाने की आदत डालें. इसके साथ ही बहुत ज्यादा खाना या बहुत कम खाना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है.
अपनी डाइट में मौसमी फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज और दालों को जगह दें. गेहूं, जौ, बाजरा, ज्वार और रागी जैसे अनाज फाइबर के अच्छे स्रोत हैं. मैदा से बनी चीजों, जैसे सफेद ब्रेड, नान और अन्य बेकरी उत्पादों का सेवन सीमित रखें. सब्जियों और फलों को अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करें. भोजन को कम तेल में पकाएं और उबालने, भाप में पकाने जैसे तरीकों को प्राथमिकता दें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
भोजन करने के तुरंत बाद सोने या भारी शारीरिक काम करने से बचें. खाने के बाद कुछ समय आराम करें और रात का खाना सोने से कम से कम दो घंटे पहले खाएं. भोजन करते समय मोबाइल, टीवी या दूसरी चीजों में ध्यान लगाने के बजाय खाने पर ध्यान दें. आयुर्वेद में शांत मन से भोजन करने को भी महत्व दिया गया है.
आयुर्वेद में गुनगुना पानी पीने को पाचन के लिए लाभकारी माना गया है. हालांकि, पानी अपनी प्यास और जरूरत के अनुसार ही पिएं. इसके अलावा नमक और चीनी का सेवन कम करें. कोल्ड ड्रिंक, फास्ट फूड और ज्यादा तली-भुनी चीजों से दूरी बनाएं. छाछ, लस्सी, नारियल पानी और दूध को संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल कर सकते हैं.
आयुर्वेद के अनुसार, भोजन करते समय पेट को पूरी तरह नहीं भरना चाहिए. पारंपरिक मान्यता के मुताबिक, पेट को तीन हिस्सों में बांटना चाहिए. इनमें एक हिस्सा भोजन के लिए, दूसरा पानी के लिए और तीसरा हिस्सा खाली रखना चाहिए, ताकि पाचन की प्रक्रिया ठीक तरह से हो सके.