Last Updated:
Esha Deol and Bharat Takhtani: ईशा देओल और भरत तख्तानी तलाक के बाद भी एक-दूसरे के साथ अच्छा रिश्ता बनाए हुए हैं. दोनों हाल ही में अपने दोस्तों के साथ थैंक्सगिविंग सेलिब्रेट करते नजर आए. भरत ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इससे पहले भी दोनों कई मौकों पर साथ दिखाई दिए थे.
नई दिल्ली: ईशा देओल और भरत तख्तानी भले ही अब पति-पत्नी नहीं हैं, लेकिन दोनों के बीच आज भी अच्छा रिश्ता है. तलाक के बाद भी दोनों कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं. अब एक बार फिर Ex- कपल ने साथ में समय बिताया. ईशा और भरत ने अपने करीबी दोस्तों के साथ थैंक्सगिविंग सेलिब्रेट किया. इस खास मौके की तस्वीरें भरत ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. (फोटो साभार-instagram@imeshadeol)
भरत तख्तानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थैंक्सगिविंग सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. इनमें ईशा और भरत अपने दोस्तों के बड़े ग्रुप के साथ नजर आ रहे हैं. सभी कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. तस्वीरों में दोनों का दोस्ताना अंदाज देखने को मिला. (फोटो साभार-instagram@imeshadeol)
भरत ने इस जश्न की कुछ और झलकियां भी शेयर कीं. इनमें दोस्तों के साथ मस्ती, खाने की टेबल और सेलिब्रेशन की सजावट दिखाई दे रही है. तस्वीरों के साथ भरत ने लिखा, “इस परिवार के लिए हमेशा आभारी रहूंगा.” उनका यह पोस्ट दिखाता है कि उन्होंने अपने दोस्तों के साथ इस खास दिन को खूब एंजॉय किया.(फोटो साभार-instagram@imeshadeol)
Add News18 as
Preferred Source on Google
थैंक्सगिविंग अमेरिका का एक पारंपरिक त्योहार है. इस दिन लोग अपने परिवार, दोस्तों और जिंदगी की अच्छी चीजों के लिए शुक्रिया अदा करते हैं. यह हर साल नवंबर के चौथे गुरुवार को मनाया जाता है. साल 2026 में यह त्योहार 26 नवंबर को मनाया गया. इसकी शुरुआत 1621 में पहली फसल के बाद हुए एक सामूहिक भोज से जुड़ी मानी जाती है. साल 1941 में अमेरिकी कांग्रेस ने नवंबर के चौथे गुरुवार को इसकी आधिकारिक तारीख तय की थी.(फोटो साभार-instagram@imeshadeol)
ईशा और भरत हाल ही में ईशा की फिल्म ‘प्रताप’ की स्क्रीनिंग में भी साथ नजर आए थे. भरत वहां ईशा का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने ईशा, उनकी मां हेमा मालिनी और बहन आहना देओल के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं.(फोटो साभार-instagram@imeshadeol)
इसी महीने की शुरुआत में ईशा और भरत ने साथ में दिवाली का जश्न भी मनाया था. दोनों ने पैपराजी के सामने पोज दिए थे. इससे पहले मई में भी वे अपने करीबी दोस्तों के साथ संडे लंच करते नजर आए थे. तलाक के बाद दोनों का कई मौकों पर साथ दिखना बताता है कि उन्होंने एक-दूसरे के साथ दोस्ताना रिश्ता बनाए रखा है.(फोटो साभार-instagram@imeshadeol)
ईशा देओल और भरत तख्तानी ने 29 जून 2012 को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी. दोनों ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी की थी. हालांकि, बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला किया. अब तलाक के बाद भी दोनों एक-दूसरे के साथ सम्मान और दोस्ती का रिश्ता बनाए हुए हैं. (फोटो साभार-instagram@imeshadeol)