नई दिल्ली. अजय देवगन औ तब्बू साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी मूवी विजयपथ साल 1994 मे रिलीज हुई थी. इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का ‘आइए आपका इंतजार था’ एक बेहद लोकप्रिय और शानदार गाना है. इस सुपरहिट गाने में अजय देवगन और तब्बू की खूबसूरत जोड़ी नजर आई थी, जिनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने उस दौर में तहलका मचा दिया था. साधना सरगम की जादुई से ये गाना सजा है और इसके बोल फैज अनवर ने लिखे थे, जबकि इसका म्यूजिकल कंपोजिशन अनू मलिक ने तैयार किया था. यह गाना अपने समय का सबसे बड़ा चार्टबस्टर साबित हुआ था, जो आज भी अपनी बेहतरीन धुन और रोमांटिक अंदाज के लिए संगीत प्रेमियों के बीच बेहद पसंद किया जाता है.