Last Updated:
Summer Health Tips: गर्मी और बदलती लाइफस्टाइल के बीच बघेलखंड में आज भी कई लोग देसी और पारंपरिक उपायों पर भरोसा करते हैं. इन्हीं में से एक जादुई नुस्खा हम आपको बताते हैं. ये नुस्खा शरीर के लिए AC जैसा है. ग्रामीण इलाकों में लोग इसे शरीर को ठंडक पहुंचाने, तनाव कम करने और दिल को स्वस्थ रखने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. जानें सब…
Summer Health Tips: इन दिनों आसमान से जैसे आग बरस रही है. तपती धूप और झुलसा देने वाली लू ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुहाल कर दिया है. भयंकर गर्मी से बचने के लिए लोग आमतौर पर कूलर, एसी या फ्रिज के ठंडे पानी का सहारा ले रहे हैं. लेकिन, ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग गर्मी को मात देने के लिए पुराने और पारंपरिक नुस्खों पर ही सबसे ज्यादा भरोसा कर रहे हैं.
एक ही ऐसी अचूक और देसी नुस्खा एमपी के बघेलखंड में लोग गर्मी में इस्तेमाल करे हैं. ये नुस्खा न सिर्फ चिलचिलाती गर्मी में आपके शरीर को अंदर से ठंडक का अहसास कराएगा, बल्कि दिल को भी पूरी तरह से सेहतमंद रखेगा. हम बात कर रहे हैं अर्जुन की छाल की, बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के बीच बघेलखंड का यह असरदार पारंपरिक नुस्खा एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
अर्क या काढ़ा बनाकर पिएं
बघेलखंड के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए पीढ़ियों से अर्जुन की छाल का उपयोग किया जाता रहा है. स्थानीय लोगों और बुजुर्गों का मानना है कि प्रकृति ने अर्जुन के पेड़ को कई खासियतों से नवाजा है. दरअसल, अर्जुन की छाल की तासीर प्राकृतिक रूप से बेहद ठंडी होती है. जब गर्मी अपने चरम पर होती है, तब इसका सीमित मात्रा में अर्क या काढ़ा बनाकर पीने से शरीर को तुरंत राहत मिलती है. यह शरीर को अंदरूनी ठंडक पहुंचाती है, जिससे लू का असर भी कम होता है. यही वजह है कि आज भी गांव के लोग इस देसी उपाय को अपनाना काफी पसंद करते हैं.
बीपी और स्ट्रेस का अचूक इलाज!
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस यानी मानसिक तनाव हर दूसरे व्यक्ति की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है. औषधीय पेड़ों के जानकार विष्णु कुमार तिवारी ने इसके फायदों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया, शारीरिक रूप से देखा जाए तो अर्जुन की छाल ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में बेहद कारगर मानी जाती है. यह नसों के तनाव को कम करती है, जिससे आपका स्ट्रेस लेवल अपने आप डाउन हो जाता है. इसके सेवन से दिनभर की थकान और मानसिक उलझनों से काफी राहत मिलती है.
दिल का सच्चा साथी, कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन
हार्ट हेल्थ के लिए अर्जुन की छाल को हमेशा से बहुत फायदेमंद माना गया है. यह शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को तेजी से नियंत्रित रखने में अपनी अहम भूमिका निभाती है. जब आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है तो हार्ट से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का खतरा टल जाता है. इसके अलावा यह हमारी मांसपेशियों को भी पूरी तरह से रिलैक्स करने का काम करती है. दिलचस्प बात यह है कि आयुर्वेद ही नहीं बल्कि बहुत सारी एलोपैथी दवाइयों में भी अर्जुन की छाल और अर्जुन की लकड़ी का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है.
कैसे करें इस्तेमाल और कहां से खरीदें?
इसका पूरा फायदा उठाने के लिए यह देसी उपाय बहुत ही आसान है. आप अर्जुन की छाल को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें और फिर सूखने के बाद इसे पीसकर इसका बारीक चूर्ण या पाउडर तैयार कर लें. अब आप चाहें तो इस चूर्ण का इस्तेमाल अपनी रोजमर्रा की चाय के रूप में कर सकते हैं या फिर सीधे छाल को पानी में उबालकर उसका शानदार काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं. अगर आपको अपने आस-पास सीधे पेड़ से छाल नहीं मिल सकती है तो बिल्कुल फिक्र न करें. मार्केट में भी यह पाउडर, छाल के टुकड़ों या फिर टैबलेट्स के रूप में आपको बहुत ही आसानी से मिल जाएगा, जिसका उपयोग आप गर्मी में कर सकते हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.