Last Updated:
Arjun Rampal: मां से बिछड़ने का दर्द वक्त के साथ कम तो हो सकता है, लेकिन उनकी यादें कभी धुंधली नहीं पड़तीं. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल भी अपनी मां को आज तक याद करते हैं. उनके जन्मदिन पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की और इमोशनल मैसेज लिखा. अर्जुन ने बताया कि परिवार आज भी मिलकर उनका जन्मदिन मनाता है.
अर्जुन रामपाल ने पोस्ट शेयर किया है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने शुक्रवार को अपनी मां ग्वेन रामपाल के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें याद करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. साथ ही, बताया कि वे आज भी परिवार के साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाते हैं. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं.
एक्टर ने लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मां, आज भी हम सब आपको याद करके आपका जन्मदिन मनाते हैं. मुझे आपकी बहुत याद आती है क्योंकि आपके जैसा कोई नहीं है. मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ हैं.’
एक्टर की मां ग्विन रामपाल पेशे से एक स्कूल टीचर थीं और उन्होंने देवलाली (नासिक) के सेंट पैट्रिक स्कूल में पढ़ाया था. ग्वेन रामपाल का लंबी बीमारी के बाद 27 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया था. वह ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं. उन्होंने इस बीमारी के खिलाफ लंबी और कड़ी जंग लड़ी थी.
View this post on Instagram