Last Updated:
Ways To Calculate BMI: बॉडी मास इंडेक्स यानी BMI एक आसान फॉर्मूला है, जिससे घर बैठे यह पता लगाया जा सकता है कि आपका वजन सामान्य है या आप मोटापे का शिकार हो गए हैं. इसके लिए आपको अपनी हाइट, वजन और उम्र जैसी चीजों से कैलकुलेशन करनी होगी. घर बैठे अपने बीएमआई पता लगा सकते हैं और कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं.
घर बैठे बीएमआई कैलकुलेट करके मोटापे का पता लगा सकते हैं.
Quick BMI Calculation: आज के जमाने में मोटापा सबसे बड़ी समस्या बन गया है. बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण मोटापा तेजी से बढ़ रहा है. मोटापा कई बीमारियों की जड़ होता है. इसकी वजह से हाई बीपी, हार्ट डिजीज, डायबिटीज, फैटी लिवर समेत कई घातक डिजीज का रिस्क बढ़ जाता है. कई लोगों को महसूस ही नहीं होता है कि वे कब मोटापे की चपेट में आ गए. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपका वजन सामान्य है या आप मोटापे की श्रेणी में आते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ एक फॉर्मूला अपनाना है और आपको अपने वजन से जुड़ी जरूरी बातें पता चल जाएंगी.
BMI फॉर्मूला से करें कैलकुलेशन
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार मोटापे का आकलन करने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका बॉडी मास इंडेक्स यानी BMI है. यह आपके वजन और लंबाई के आधार पर निकाला जाता है.
BMI = वजन (किलोग्राम में) ÷ (लंबाई मीटर में)²
उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति का वजन 70 किलोग्राम है और लंबाई 1.70 मीटर है, तो उसका BMI होगा- 70 ÷ (1.70 × 1.70) = 24.2
BMI कितना होना चाहिए?
WHO के अनुसार BMI की कैटेगरी इस प्रकार होती हैं:
18.5 से कम – कम वजन (Underweight)
25.5 से 24.9 – सामान्य वजन (Normal Weight)
25 से 29.9 – अधिक वजन (Overweight)
30 या उससे अधिक – मोटापा (Obesity)
अगर आपका BMI 25 से ऊपर है, तो वजन कंट्रोल करने पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए.
क्या BMI से पता चलता है सब कुछ?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सिर्फ बीएमआई के आधार पर मोटापे का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है, लेकिन यह काफी उपयोगी संकेत देता है. BMI शरीर में फैट और मांसपेशियों के अनुपात की पूरी जानकारी नहीं देता है. उदाहरण के लिए किसी एथलीट का BMI अधिक हो सकता है, क्योंकि उसकी मांसपेशियां ज्यादा होती हैं. इसलिए केवल BMI के आधार पर स्वास्थ्य का पूरा आकलन नहीं किया जा सकता. कमर की माप, बॉडी फैट प्रतिशत और अन्य स्वास्थ्य संकेतकों को भी ध्यान में रखना जरूरी होता है.
मोटापा कम करने के लिए क्या करें?
अगर आपका BMI सामान्य सीमा से अधिक है, तो संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाना फायदेमंद हो सकता है. रोजाना वॉक करना, जंक फूड कम खाना, पर्याप्त पानी पीना और अच्छी नींद लेना वजन नियंत्रण में मदद कर सकता है. छोटे-छोटे बदलाव भी लंबे समय में बड़े परिणाम दे सकते हैं. अगर आपका BMI लगातार बढ़ रहा है या वजन के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. समय रहते अपने वजन पर ध्यान देकर आप कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें