Last Updated:
Bobby Deol Tamil and Telugu Movies OTT: बॉबी देओल इन दिनों ‘बंदर’ को लेकर चर्चा में हैं. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सराहा जा रहा है. बॉबी फिल्म में डार्क रोल में हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से वह नेगेटिव किरदार ही कर रहे हैं. लव हॉस्टल और एनिमल में वह विलेन हैं. वेब सीरीज ‘आश्रम’ से उनकी पॉपुलैरिटी पूरे भारत में फैली. इसके साथ ही वह पैन इंडिया लेवेल पर मेगाबजट फिल्में कर रहे हैं.
बॉबी देओल ने अब सिर्फ हीरो बनकर ही नहीं, बल्कि नेगेटिव रोल में भी छाए हुए हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ तमिल और तेलुगू फिल्म में भी काम कर रहे हैं. वह ऑरिजनली तमिल में बनी पैन इंडिया फिल्म ‘जन नायकन’ में विलेन बन भिड़ते दिखेंगे हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. लंबे विवाद के बाद बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म से पहले आप बॉबी की तमिल-तेलुगू में बनी इन 3 फिल्मों को अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
बॉबी देओल साल 2024 में आई ‘कंगुवा’ से तमिल डेब्यू किया. सूर्या स्टारर यह फिल्म 350 करोड़ रुपए में बनी थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर हुई. इसने 150 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन किया. फिल्म का कॉन्सेप्ट हिस्टोरिक और मॉडर्न स्टोरी का कोलाबोरेशन था. सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
बॉबी देओल ने फिल्म में एक कबीला का एक निर्दयी सरदार निभाया. जो अपने कबीले की ताकत बढ़ाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. लेकिन सूर्या का किरदार कंगुवा विश्वास करता है कि लीडर का मतलब लोगों की रक्षा करना है. इसी टकराव से फिल्म का मुख्य संघर्ष पैदा होता है. फिल्म में युद्ध, विश्वासघात, बलिदान और पुनर्जन्म जैसे एलिमेंट्स हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साल 2025 में आई ‘डाकू महाराज’ से बॉबी देओल तमिल डेब्यू किया. नंदमुरी बालाकृष्ण और उर्वशी रौतेला स्टारर इस फिल्म में भी बॉबी ने विलेन का किरदार निभाया. फिल्म में बॉबी ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया, जो जो अपने प्रभुत्व को बनाए रखने के लिए हर हथकंडा अपनाती है. वहीं, डाकू महाराज अपने तरीके से न्याय और बदले की राह पर चलता है.
‘डाकू महाराज’ में ग्रैंड लेवेल के एक्शन सींस, पॉलिटिक्स और इमोशनल एंगल देखने को मिलते हैं. 100 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म में 130 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इन फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
जुलाई 2025 में आई तेलुगू फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लु’ में उन्होंने मुगल बादशाह औंरगजेब का किरदार निभाया. फिल्म में पवन कल्याण लीड रोल में हैं, जो वीरा मल्लु का किरदार निभाते हैं. फिल्म की कहानी 17वीं शताब्दी के भारत में सेट है.
‘हरि हर वीरा मल्लु’ में कोहिनूर हीरे, युद्ध, राजनीतिक षड्यंत्र और विद्रोह की कहानी दिखाई गई है. बॉबी देओल एक ऐसे शासक की भूमिका निभाते हैं, जो अपने विरोधियों को कुचल देना चाहता है. लेकिन वीरा मल्लु बार-बार मेरे रास्ते में खड़ा हो जाता है.
‘हरि हर वीरा मल्लु’ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. फिल्म में लगभज 250-300 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ रुपए से भी कम कलेक्शन किया था. फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.