Last Updated:
Emraan Hashmi Gunmaaster G9 BTS Video: इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का बीटीएस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. शूटिंग के दौरान फिल्माए जा रहे एक स्टंट में SUV हवा में पलटकर नीचे खड़ी वैन पर गिरती दिख रही है. इस नजारे ने फैंस को हैरान कर दिया है. वीडियो सामने आने के बाद स्टंट की सुरक्षा और इसके पीछे की असल वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर G9’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड फिल्मों में खतरनाक स्टंट देखकर दर्शक अकसर दांतों तले उंगली दबा लेते हैं. लेकिन जब पर्दे के पीछे फिल्माए जा रहे ऐसे सीन का वीडियो सामने आ जाए, तो चिंता बढ़ना लाजिमी है. बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘गनमास्टर G9’ के सेट से ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक SUV हवा में पलटती नजर आती है और फिर नीचे खड़ी वैन की छत पर जोरदार तरीके से गिर जाती है.
वायरल हो रहे वीडियो में मौके पर मौजूद लोग और क्रू मेंबर्स तुरंत गाड़ी की ओर बढ़ते दिखाई देते हैं. वीडियो ने शूटिंग के दौरान सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह फिल्म के लिए पहले से तय स्टंट था या शूटिंग के दौरान कुछ गड़बड़ हुई. फिलहाल सेट से किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है.
हवा में पलटी SUV, वैन पर जा गिरी
क्यों उठ रहे हैं सवाल
वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह फिल्म का हिस्सा था या फिर स्टंट के दौरान कोई अनहोनी हुई. हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी तक इस मामले पर ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है और तो और किसी के घायल होने की भी सूचना नहीं है.
इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे ये सितारे
‘गनमास्टर G9’ एक एक्शन-रोमांस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें इमरान हाशमी ईश्वर के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में जेनेलिया देशमुख आरती और अपारशक्ति खुराना देसू के रोल में नजर आने वाले हैं. इसका निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं, जबकि कहानी और लेखन से सरीम मोमिन और जुनैद वसी जुड़े हैं. फिल्म के जरिए इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है.
प्यार, जुनून और खतरनाक दुश्मन की कहानी
फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. इस सफर में उसका सामना एक खतरनाक दुश्मन से होता है. फिल्म में एक्शन, रोमांस और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने की उम्मीद है. दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर फिल्म के निर्माता हैं. ‘गनमास्टर G9’ फिलहाल 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
About the Author
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
और पढ़ें