Last Updated:
माधुरी दीक्षित ‘कोण होणार करोड़पति’ होस्ट कर रही है. उनके शो पर भुवन बाम पहुंचे. इस एपिसोड में धक-धक गर्ल माधुरी ने अपने बचपन का अनोखा किस्सा शेयर किया. वो कहती हैं कि उन्हें बचपन से ही एक चीज का बहुत शौक रहा है और वो चाय है. वो चाय पीने की शौकीन रही हैं और उनके घर पर दिन भर चाय बनती रहती थी.
माधुरी दीक्षित केबीसी मराठी होस्ट कर रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम madhuridixitnene)
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी शानदार अदाकारी और खूबसूरत डांस के साथ-साथ अपने हंसमुख स्वभाव के लिए भी पहचानी जाती हैं. वो अक्सर अपने मजाकिया अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं. इन दिनों माधुरी मराठी रियलिटी क्विज शो ‘कोण होणार करोड़पति’ को होस्ट कर रही हैं. शो के दौरान वो मेहमानों के साथ खूब बातचीत करती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी साझा करती हैं.
हाल ही में शो में कॉमेडियन और एक्टर भुवन बाम पहुंचे थे. उनके साथ उनकी बातचीत का एक मजेदार हिस्सा सामने आया है, जिसमें माधुरी ने अपने घर में चाय पीने की पुरानी आदत के बारे में बताया. दरअसल, शो के दौरान माधुरी और भुवन बाम के बीच मुंबई और वहां के लोगों को लेकर बातचीत हो रही थी.
इस दौरान भुवन ने बताया कि उन्हें मुंबई की सबसे अच्छी बात वहां के लोग लगते हैं. उन्हें यहां के लोगों का स्वभाव और जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद के लिए आगे आना काफी पसंद है. भुवन की इस बात से माधुरी भी सहमत नजर आईं. उन्होंने मुंबई के लोगों के मददगार स्वभाव की तारीफ की.
माधुरी दीक्षित ने सुनाया पुराना किस्सा
इसके बाद बातचीत का सिलसिला चाय तक पहुंच गया. भुवन ने बताया कि उन्हें चाय पीना बेहद पसंद है. उनकी यह बात सुनकर माधुरी ने भी अपने घर से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके घर में भी चाय का खूब चलन था और दिनभर चाय बनती रहती थी. उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, ‘हमारे घर में भी दिनभर चाय बनती थी’.
माधुरी की बात सुनकर भुवन ने भी अपने बचपन और पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि उनके लिए तो बाकायदा एक पूरा फ्लास्क चाय तैयार किया जाता था, ताकि वह जब चाहें चाय पी सकें. इस पर माधुरी ने मजाकिया अंदाज में उनसे पूछा कि दिनभर इतनी चाय पीने के दौरान अनजाने में उनके शरीर में काफी चीनी भी पहुंच जाती होगी.
धक-धक गर्ल ने की माधुरी की तारीफ
इस सवाल के जवाब में भुवन ने बताया कि उन्होंने अब चीनी खाना छोड़ दिया है. उनकी यह बात सुनकर माधुरी ने उनकी तारीफ करने का मौका नहीं छोड़ा. अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, यह बहुत अच्छी बात है. आपने चीनी खाना छोड़ दिया है, लेकिन आप अब भी इतने स्वीट हैं’. धक-धक गर्ल के मुंह से अपनी तारीफ सुनकर भुवन बाम शरमा गए.
About the Author
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें