Last Updated:
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार हैं. दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. शोभिता धुलिपाला ने साल 2024 में नागा चैतन्य से शादी की थी. दोनों धूमधाम से शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन उनकी शादी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय भी रही थी.
नई दिल्ली. शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी की थी. उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sobhitad)
शोभिता धुलिपाला ने नागा चैतन्य संग शादी के बंधन में बंधने से पहले एक बयान दिया था जो उस वक्त भी काफी सुर्खियों में रहा था और एक बार फिर उस बयान की चर्चा हो रही है. एक्ट्रेस ने कहा था कि वो किसी एक्टर से शादी नहीं करना चाहती हैं. अब शोभिता ने अपने बयान पर रिएक्शन दिया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sobhitad)
शोभिता धुलिपाला ने हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बात करते हुए अपने उस बयान पर रिएक्शन दिया. साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर उन्होंने अपना फैसला क्यों बदला. शोभिता ने माना कि समय और अनुभवों के हिसाब से लोगों की सोच बदलती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sobhitad)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए एक हालिया इंटरव्यू में शोभिता धुलिपाला से उनके पुराने बयान को लेकर सवाल किया गया. शोभिता धुलिपाला से जब पूछा गया कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा था कि वो कभी किसी एक्टर से शादी नहीं करना चाहती हैं और आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अपना फैसला बदल लिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sobhitad)
शोभिता ने इस पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि समय के साथ लोगों की सोच और नजरिया बदलना स्वाभाविक है. शोभिता ने कहा कि उस वक्त शायद वह एक्टर्स को लेकर कुछ धारणाएं बना चुकी थीं. उनके आसपास जो चीजें देखने को मिली थीं, उन्हीं के आधार पर उन्होंने अपनी राय कायम कर ली थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sobhitad)
एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि उस समय उनकी सोच का दायरा सीमित था. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अलग-अलग समय पर अपनी राय बदलने और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में कोई परेशानी नहीं है. शोभिता ने नागा चैतन्य संग अपनी शादी को लेकर होने वाली चर्चाओं पर भी बात की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sobhitad)
अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर होने वाली चर्चाओं पर शोभिता ने कहा कि लोगों का स्वभाव मौसम की तरह होता है. जैसे मौसम बदलता है, वैसे ही समय के साथ लोगों का नजरिया और ओपिनियल बदलता रहता है. एक्ट्रेस का कहना है कि अगर आपकी पहचान लोगों के नजरिए से बनती हैं तो आप खो जाएंगे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sobhitad)
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य साल 2022 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. कपल ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा था. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फोटोज शेयर कर हिंट दिए थे. साल 2024 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sobhitad)