Last Updated:
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक ही नाम की दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों का जलवा देखने को मिल रहा है. थिएटर्स में कामयाबी के झंडे गाड़ने के बाद इस धांसू एक्शन-फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स डिजिटल स्क्रीन पर एक साथ ट्रेंड कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि धमाकेदार सीक्वल ने रिलीज होते ही नंबर 1 की गद्दी पर कब्जा जमा लिया है. दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 3200 करोड़ से ज्यादा का छप्परफाड़ कलेक्शन करने वाली इस जासूसी फ्रेंचाइजी ने डिजिटल दुनिया में भी अपनी बादशाहत कायम रखी है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार की एक नाम से बनीं दो कड़क फिल्मों ने इन दिनों ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा रखा है. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद अब इस फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक साथ ट्रेंड कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि ब्लॉकबस्टर सीक्वल ने रिलीज होते ही नंबर 1 की गद्दी पर कब्जा जमा लिया है.
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ से ज्यादा का छप्परफाड़ कलेक्शन करने वाली इस जासूसी एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ने कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उनके नाम हैं- ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’. दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है.
सिनेमाघरों में इतिहास रचने के बाद निर्देशक आदित्य धर की जासूसी एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ और उसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब ओटीटी पर भी अपना लोहा मनवा रहे हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही इस फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स ने टॉप लिस्ट पर कब्जा कर लिया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस फ्रैंचाइजी की कहानी एक बेहद गंभीर और देशभक्ति से ओतप्रोत मिशन पर आधारित है. पहले पार्ट में रणवीर सिंह अंडरकवर भारतीय खुफिया एजेंट हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आते हैं, जो अपनी पहचान छिपाकर पाकिस्तान के कराची में घुसता है. उसका मकसद 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड्स के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना होता है.
सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में कहानी इसी मिशन के अंतिम और सबसे खतरनाक पड़ाव पर पहुंचती है. रणवीर सिंह का किरदार पाकिस्तान में सीधे दुश्मनों के गढ़ में भारत देश का बदला लेता है. फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स, रोंगटे खड़े कर देने वाले डायलॉग्स और एक जासूस के व्यक्तिगत बलिदान को बहुत ही बारीकी और संजीदगी के साथ पर्दे पर उतारा गया है.
इस मेगा-फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी स्टारकास्ट है, जिसने अपनी दमदार एक्टिंग से किरदारों में जान फूंक दी है. फिल्म में लीड भूमिका रणवीर सिंह ने निभाई है, जिनके करियर के लिए यह किरदार एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है. पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने खूंखार रहमान डकैत का रोल निभाया है और उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई.
दूसरे पार्ट में अर्जुन रामपाल खलनायक मेजर इकबाल के रोल में छा जाते हैं. उनके अलावा आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे सितारों ने भी दोनों फिल्मों में काम किया है. आर. माधवन और संजय दत्त के स्क्रीन प्रेजेंस और कड़क डायलॉग्स ने फिल्म के थ्रिल को दोगुना कर दिया है.
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म इन दिनों जियो हॉटस्टार की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं हाल ही में रिलीज हुए ‘रॉ एंड अनदेखा’ कट के साथ ‘धुरंधर 2’ मजबूती से नंबर 1 के पायदान पर डेरा जमाए बैठी है. इस फ्रेंचाइजी को शुरू में एक ही फिल्म के रूप में प्लान किया गया था, लेकिन पहले शेड्यूल की शूटिंग के बाद जब बजट उम्मीद से दोगुना हो गया और फुटेज बेहद शानदार निकल कर आया, तो मेकर्स ने इसे 2 हिस्सों में बांटने का बड़ा फैसला किया.
दिलचस्प बात है कि पहले पार्ट यानी धुरंधर ने दुनियाभर में 1350 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं सीक्वल ने उससे भी ज्यादा 1852 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इतिहास रच दिया. इस तरह दोनों फिल्मों की कमाई मिलाई जाए तो 3202 करोड़ रुपये होता है. अगर आपने अभी तक दोनों फिल्में नहीं देखी हैं, तो अब आप इनका ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लुत्फ उठा सकते हैं.