मुंबई. रियलिटी शो ‘लॉक अप’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है. शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक खास एक्टिविटी के जरिए नए सीजन की घोषणा की, जिसमें शो की थीम और माहौल को दर्शाते हुए कई शहरों में नकाबपोश कैदियों की झलकियां दिखीं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. शो 27 जून को रिलीज होने जा रहा है. शो के होस्ट और कंटेस्टेंट्स के नाम बाद में बताए जाएंगे. यह शो एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स और नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर बनाया गया है और 4 साल बाद फिर से दर्शकों के सामने आ रहा है. शो को फराह खान और रितेश देशमुख मिलकर होस्ट करेंगे. वह जेलर बने हैं. शो में 14 सेलिब्रिटी बतौर कंटेस्टेंट्स पार्टिसिपेट करेंगे. शो का पहला सीजन कंगना रनौत ने होस्ट किया था और मुनव्वर फारूकी विजेता बने थे. पहले यह शो ALTT और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होता था. ऑल्ट पर भारत में अश्लील, अभद्र और यौन सामग्री दिखाने के आरोप में कड़ी जांच का सामना करना पड़ा था. जुलाई 2025 में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ALTT समेत 24 अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया था.