Last Updated:
Hrithik Roshan Underrated Movies on OTT: ऋतिक रोशन की आपने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देखी होंगी. लेकिन चलिए आज आपको उनकी 5 ऐसी अंडररेटेड फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जिनमें दमदार कहानी और मजबूत रोल देखने को मिलते हैं. इन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं.
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने साल 2000 में ब्लॉकबस्टर फिल्म कहो न प्यार है से डेब्यू किया. बस उस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह हर बार अपनी दमदार पर्सनैलिटी और फिल्मों के सिलेक्शन की वजह से चर्चा में रहते हैं. ऋतिक रोशन ने करियर में कई सच्ची घटनाओं से जुड़ी फिल्मों में काम किया तो कभी एक्शन पैक्ड. इसी तरह उन्होंने कुछ ऐसी फिल्मों को भी चुना, जिनका रोल सबसे हटकर था.
जी हां, हम ऋतिक रोशन की ऐसी 5 अंडररेटेड फिल्मों की बात कर रहे हैं जिनमें उनका दमदार अभिनय और कहानी देखने को मिली, मगर इसके बावजूद ये फैंस के अपार प्यार से अछूती रह गई. वो बेशक गुजारिश हो या फिजा. ऋतिक रोशन ही थे जिन्होंने दमदार पर्सनैलिटी वाले रोल ही नहीं बल्कि मजबूत किरदारों को करियर में चुना. वह कभी दिव्यांग बने तो कभी जादूगर. चलिए एक्टर की ओटीटी पर मौजूद ऐसी 5 अंडररेटेड फिल्मों से रूबरू करवाते हैं.
शुरुआत करते हैं ऋतिक रोशन की साल 2000 में आई फिजा फिल्म की जिसे खालिद मोहम्मद ने बनाया. फिल्म में अनु मलिक, रंजीत बैरोट और एआर रहमान ने म्यूजिक दिया. 2 घंटे 51 मिनट की फिल्म में करिश्मा कपूर, जया बच्चन, शबाना रजा, ईशा कोप्पिकर से लेकर आशा सचदेव जैसी एक्ट्रेसेज भी नजर आई थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिजा को आईएमडीबी पर 6 की रेटिंग मिली है जिसे आप यूट्यूब पर भी देख सकते हैं. ये फिल्म फिजा (करिश्मा कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है. वह अपने भाई अमन की तलाश में हैं. 1993 में मुंबई दंगों के बाद से भाई लापता है. इस इमोशनल ड्रामा और थ्रिलर फिल्म में कई मोड़ और खूबसूरत कहानी को दिखाया गया है, जिसे यकीनन आप ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं.
अब आते हैं संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी गुजारिश फिल्म पर. ये बॉक्स ऑफिस पर बेशक फ्लॉप हो गई थी और एक अंटररेटेड फिल्म है. मगर इसे देखने के बाद आपको ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या के अभिनय से प्यार हो जाएगा. फिल्म में ऋतिक ने एक दिव्यांग का रोल प्ले किया है. फिल्म ऐसे जादूगर और लकवाग्रस्त शख्स की कहानी है जो अपनी जिंदगी को खत्म करने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगता है. फिल्म में ऐश्वर्या-ऋतिक के अलावा आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए थे. इसे दर्शक अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.
अब आते हैं ऋतिक रोशन की साल 2004 की फिल्म लक्ष्य में जिसमें वह एक सैनिक के रोल में दिखते हैं. फिल्म की कहानी ऐसे युवा की है जो अपनी जिंदगी का लक्ष्य खोज रहा है. इसमें दिखाया जाता है कि कैसे लक्ष्य मिलने के बाद इंसान का नजरिया, उसका आत्मविश्वास और जिंदगी ही बदल जाती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
अब आते हैं ऋतिक रोशन की फिल्म काइट्स पर. जिसे थिएटर्स में दर्शक नसीब नहीं हुए थे. साल 2010 की फिल्म के गाने और कास्ट ने खूब चर्चा बटोरी थी. फिल्म में ऋतिक, बरबरा मोरी और कंगना रनौत नजर आई थीं. ये एक रोमांटिक, एक्शन थ्रिलर फिल्म थी जिसमें एक डांसर की कहानी को दिखाया गया था कि कैसे वह वेगास में रहता है और गुजारा करने के लिए कई तरह के काम करता है. ये एक ऐसी कहानी थी जिसमें प्यार करने वालों के बीच न तो कोई देश आड़े आता है न ही भाषा. इसे आप अमेजन प्राइम और यूट्यूब पर देख सकते हैं.