Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने करियर में यह बखूबी दिखाया है कि वह सिर्फ ग्लैमर या घिसे-पिटे किरदारों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं. समय के साथ उन्होंने ऐसे रोल चुने हैं, जिनमें अलग-अलग रंग देखने को मिले. कभी कोर्टरूम में अपने हक के लिए लड़ती महिला के रूप में, तो कभी संवेदनशील मिशन संभालती जांबाज अफसर के अंदाज में उन्होंने हर बार दर्शकों को चौंकाया है. यामी गौतम के जन्मदिन के मौके पर उन 6 यादगार किरदारों पर बात करते हैं, जिन्होंने उन्हें खास पहचान दिलाई.
नई दिल्ली. यामी गौतम बॉलीवुड की टैलेंटेड हीरोइनों में से एक हैं. वह शुरुआत से ही घिसे-पिटे किरदारों से आगे निकलकर ऐसे रोल चुन रही हैं, जिनमें गहराई और दमदार रेंज दिखती है. ‘हक’ में अपने अधिकारों के लिए लड़ती महिला से लेकर ‘आर्टिकल 370’ की जांबाज इंटेलिजेंस ऑफिसर बनने तक, उनकी फिल्मों में अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं. आज यामी गौतम अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर के उन 6 यादगार किरदारों के बारे में बताते हैं.
विक्की डोनर: यामी गौतम ने साल 2012 में आयुष्मान खुराना के अपोजिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘विक्की डोनर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसमें उन्होंने आशिमा रॉय नाम की बंगाली लड़की का किरदार निभाया, जो प्यार, परिवार की उम्मीदों और एक अनोखे रिश्ते के बीच तालमेल बिठाती है. यामी की सादगी और नेचुरल स्क्रीन प्रेजेंस ने पहली ही फिल्म से उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी और दर्शकों का दिल जीत लिया. (फोटो साभार: IMDb)
काबिल: फिल्म ‘काबिल’ में यामी गौतम ने सुप्रिया नाम की लड़की का रोल निभाया, जो देख नहीं सकती. उसकी हंसती-खेलती जिंदगी एक भयानक हादसे के बाद पूरी तरह बदल जाती है. इस फिल्म में यामी की अदाकारी प्यार से शुरू होकर दर्द और टूटने तक का सफर तय करती है. उनका यह भावुक किरदार फिल्म की पूरी कहानी की जान साबित हुआ और दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ गया. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
आर्टिकल 370: इस फिल्म में यामी गौतम ने इंटेलिजेंस ऑफिसर जूनी हक्सर का किरदार निभाया है. इस पॉलिटिकल थ्रिलर में उन्हें आर्टिकल 370 हटाए जाने के दौरान एक हाई-स्टेक मिशन की कमान संभालते दिखाया गया है. फिल्म की कहानी पूरी तरह उनके कंधों पर टिकी रही, जिसमें यामी ने जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ अपने इमोशंस पर गजब का कंट्रोल दिखाते हुए दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब वाहवाही बटोरी. (फोटो साभार: IMDb)
उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक: साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में यामी गौतम ने इंटेलिजेंस ऑफिसर पल्लवी शर्मा का रोल किया, जो अंडरकवर एजेंट जैस्मीन अल्मेडा के रूप में भी काम करती हैं. उनका किरदार एक बड़े मिलिट्री ऑपरेशन की प्लानिंग और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका निभाता है. इस फिल्म ने यामी की पुरानी रोमांटिक इमेज को पूरी तरह बदल दिया और उन्हें एक दमदार और एक्शन-ओरिएंटेड अवतार में दर्शकों के सामने पेश किया. (फोटो साभार: IMDb)
हक: यामी गौतम ने साल 2025 में आई फिल्म ‘हक’ में शाजिया बानो का दमदार किरदार निभाया है. कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पति छोड़ देता है और फिर वह अदालत का दरवाजा खटखटाती है. सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित इस फिल्म में यामी ने अपने हक, गुजारा भत्ता और आत्मसम्मान के लिए कोर्ट रूम में लड़ी गई एक भावुक और मजबूत लड़ाई को पर्दे पर उतारा है. (फोटो साभार: IMDb)
अ थर्सडे: इस थ्रिलर फिल्म में यामी गौतम ने नैना जायसवाल का किरदार निभाया है, जो एक प्लेस्कूल टीचर है और 16 बच्चों को बंधक बना लेती है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इस कदम के पीछे की वजहें खुलती जाती हैं. यामी को इस फिल्म में एक बेहद उलझे हुए और गहरे जज्बातों वाला किरदार निभाने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने अपनी अदाकारी से जान फूंक दी है. (फोटो साभार: IMDb)