Last Updated:
फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर एक्टर गोविंद नामदेव और मेकर्स के बीच विवाद गहरा गया है. प्रोड्यूसर ने एक 4 मिनट का वीडियो जारी कर गोविंद नामदेव पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि एक्टर पहले फिल्म के समर्थन में थे, लेकिन अब उनका रुख पूरी तरह बदल गया है. मेकर्स ने वीडियो में नाराजगी जाहिर करते हुए साफ कहा कि अब इस मामले का फैसला कोर्ट में होगा.विवाद सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
काला हिरण के प्रोड्यूसर अमित जानी ने वीडियो शेयर कर नाराजगी जाहिर की है.
मेकर्स का दावा है कि गोविंद नामदेव पहले फिल्म का समर्थन कर रहे थे, लेकिन अब सार्वजनिक रूप से अलग बयान दे रहे हैं. इतना ही नहीं, अमित जानी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि मामला अब कानूनी रास्ते पर जाएगा और दोनों पक्ष कोर्ट में आमने-सामने होंगे. वीडियो सामने आने के बाद यह विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है.
‘रीढ़ की हड्डी इतनी कमजोर है…’
अमित जानी एक 4 मिनट का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह कहते हैं- ‘ये सब क्या है? एक एक्टर जो है, उसकी रीढ़ की हड्डी इतनी कमजोर है कि वो एक मीटर की जीभ निकालकर किसी सुपरस्टार के पैरों की धूल चाटने में लगा हुआ है. ‘जिस शूट के लिए उन्हें स्क्रिप्ट पढ़ाई गई थी. 1998 से लेकर 2018 तक जो काला हिरण की हत्या का केस चला जोधपुर की अदालत में. उन केस के 20 साल के पूरे सीन को लगातार 3-4 दिन तक जो व्यक्ति अदालत में स्क्रिप्ट के साथ सेट पर शूट करता रहा. उसको नहीं पता जीप पर खून लगा है. टायर में हिरण के बाल चिपके हैं.’
‘कोर्ट में वकालत की डायलॉग बोले, अब कह रहे हैं धोखा हुआ’
फिल्म के प्रोड्यूसर ने आगे कहा- गोविंद नामदेव, जो फिल्म में अयान खान नाम के शख्स के विरोध में खड़े होकर वकालत कर रहे हैं, उन्होंने सेट पर ब्लैकबक केस से जुड़ी हर चीज खुद अपने मुंह से बोली और क्रॉस एग्जामिन की. उन्होंने उस केस से जुड़े कितने डायलॉग लगातार बोले हैं. ऐसे में वो एक्टर अब इंटरव्यू में ये कह रहे हैं कि उनके साथ धोखा हुआ है.