Last Updated:
Daddy Cool SRK Kareena Fashion: किंग दिसंबर में पड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में शाहरुख खान का अंदाज काफी हटके देखने के लिए मिलने वाला है. इसकी एक झलक हाल ही में आए डैडी कूल गाने में भी देखने के लिए मिल रहा है, जिसमें वो करीना के साथ डांस करते नजर आए है. खास बात है कि इस गाने के आने के बाद एक्ट्रेस की ड्रेस ही नहीं बल्कि हीरों के नेकलेस की भी खूब चर्चा हो रही है.
शाहरुख खान और करीना कपूर खान एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी फिल्म ‘किंग’ के नए गाने ‘डैडी कूल’ में दिखाई दी है. इस गाने में दोनों सितारों का डांस और उनकी केमिस्ट्री तो चर्चा में है ही, साथ ही उनके स्टाइलिश लुक ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. जहां शाहरुख खान ऑल ब्लैक आउटफिट के साथ महंगे डायमंड नेकलेस में नजर आए, वहीं करीना कपूर ने बोल्ड रेड बैकलेस ड्रेस पहनकर ग्लैमर का तड़का लगाया. शाहरुख के लुक की सबसे खास बात उनकी लग्जरी ज्वेलरी रही, तो करीना की ड्रेस का डिजाइन और उसका बैकलेस पैटर्न पर फैंस की आंखे टिक गयी. (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम @iamsrk)
शाहरुख खान का ऑल ब्लैक लुक
गाने में शाहरुख खान ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. उन्होंने काली शर्ट के ऊपर स्लीवलेस क्रॉप्ड शर्ट और मैचिंग ब्लेजर पहना है. उनके ब्लेजर पर छोटे-छोटे चमकदार स्टोन लगे है, जो पूरे लुक को हल्की चमक दे रहा है. शर्ट के ऊपर के बटन खुले रखकर उन्होंने अपने लुक को थोड़ा कूल और कैजुअल टच दिया है.
86 लाख का नेकलेस
शाहरुख के आउटफिट से ज्यादा चर्चा उनकी ज्वेलरी की हो रही है. रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख ने ब्वल्गारी का सर्पेंटी वाइपर नेकलेस पहना है. ये व्हाइट गोल्ड से बना डायमंड नेकलेस है, जिसमें 8.21 कैरेट के हीरे लगे हैं. इसकी कीमत करीब 86 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है. उन्होंने इसके साथ मल्टीकलर स्टेटमेंट ईयर कफ, एक रिस्टवॉच और ब्रेसलेट भी पहना है.
करीना कपूर की रेड बैकलेस ड्रेस
करीना कपूर ने गाने में रेड कलर की बेहद स्टाइलिश और बोल्ड ड्रेस पहनी है. ये फिटेड ड्रेस डीप नेकलाइन और ड्रेप्ड डिजाइन वाली थी. इसके स्लीव्स का डिजाइन भी काफी अलग है. ड्रेस में एसिमेट्रिकल कट और बड़े कटआउट दिया गया है, जो इसे मॉडर्न लुक दे रहा है.
करीना का बोल्ड अंदाज
करीना इस आउटफिट में थाई-हाई स्लिट भी है, जिसके नीचे से उनकी ब्लैक शीयर स्टॉकिंग्स नजर आ रही है. ड्रेस का फैब्रिक नीचे की तरफ फ्लोर लेंथ ट्रेल में फैला हुआ है. हालाकि, इस ड्रेस की सबसे खास बात इसका बैकलेस डिजाइन है. पीछे से ड्रेस पूरी तरह खुली हुई है, जिसने उनके लुक को और बोल्ड बना दिया.
About the Author
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ें