केतु मुख्य रूप से सिंह राशि में विराजमान हैं। यहां वे 31 अक्टूबर 2026 तक रहेंगे। केतु अध्यात्म, अलगाव और कर्मिक सुधार से जुड़ा है। यह आपको जीवन के सही उद्देश्य की ओर ले जा रहा है, जिससे लक्ष्यों और रिश्तों में स्पष्टता आएगी। यह गोचर आपको अनावश्यक मोह-माया से दूर कर, आत्म-खोज और आंतरिक शांति की ओर भी प्रेरित कर रहा है। चलिए जानते हैं कि कौनसी 5 राशियां रहेंगी टॉप पर और कौनसे 5 उपाय रहेंगे कारगर।
ALSO READ: राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय
छाया ग्रह केतु ग्रह ने 18 मई 2025 को सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश किया था। मेष, वृषभ, कन्या, तुला और धनु राशि के लिए राहु का गोचर शुभ रहेगा, लेकिन बाकी राशियों को संभलकर रहना होगा। इसी प्रकार मिथुन, तुला और धनु राशि के लिए भी केतु का सिंह में गोचर शुभ माना जा रहा है।
1. मिथुन राशिफल:
आपकी राशि के तीसरे भाव में केतु का गोचर आपके साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम को बढ़ाएगा। यदि आपके अपने कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत की है तो उसका फल आपको अवश्य मिलेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रचि बढ़ जाएगी। आप अपने मित्र, भाई बहन या रिश्तेदारों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में उन्नति होगी।
2. तुला राशिफल:
आपकी राशि के एकादश भाव में केतु का गोचर लाभदायक साबित होगा। इसके चलते नौकरी में वेतनवृद्धि होगी और कारोबारी हैं तो आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। हालांकि रिश्तों को लेकर आप थोड़ा सतर्कतासे व्यवहार करें। आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे इसका ध्यान रखें। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।
ALSO READ: शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर
3. धनु राशिफल:
आपकी राशि के नवम भाव में केतु का गोचर भाग्य को बढ़ावा देने के साथ ही धार्मिक स्थलों की यात्रा भी कराएगा। यह धर्म कर्म के कार्यों, योग और ध्यान में भी रुचि बढ़ाएगा। घर परिवार के साथ आपका समय खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आमदानी में बढ़ोतरी होगी। घर के बुजुर्गों और ऑफिस के वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
ALSO READ: कुंभ राशि पर चल रहा है शनि की उतरती हुई साढ़ेसाती, पढ़ें क्या होगा इसका प्रभाव