Last Updated:
कॉफी विद करण सीजन 9 का ऐलान, यह आखिरी सीजन होगा. शाहरुख खान और आर्यन खान ने एपिसोड शूट किया. सलमान खान भी शो में नजर आएंगे.
कॉफी विद करण जौहर सीजन 9 का हाल में ही फिल्ममेकर ने ऐलान किया. उन्होंने बताया कि ये आखिरी सीजन होने वाला है. अब तक 9 सीजन आए जहां 100 से ज्यादा एपिसोड दर्शकों ने देखे. करण जौहर के शो में इंडस्ट्री के गॉसिप्स, खास पल और दोस्ती-यारी से दुश्मनी तक की पोल पट्टी खुलती है. अब लाजमी है कि नया सीजन आ रहा है तो नए गॉसिप्स और नए मूमेंट सामने आएंगे. इस बीच गेस्ट लिस्ट भी सामने आ चुकी है.
हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज18 के मुताबिक, करण जौहर के शो में इस बार एक से एक बड़ा गेस्ट आने वाला है. इस लिस्ट में दो बड़े नाम तो सलमान खान और शाहरुख खान ही हैं. सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शाहरुख खान ने अपने दोस्त और होस्ट करण जौहर के साथ एपिसोड शूट भी कर लिया है. सूत्रों ने बताया, ‘एक हफ्ते पहले यशराज फिल्म्स स्टूडियो में करण जौहर और शाहरुख खान ने एपिसोड शूट भी कर लिया है. आर्यन खान भी अपने डैड को जॉइन करने वाले हैं.’
आर्यन खान आएंगे पिता शाहरुख खान के साथ
शाहरुख खान आखिरी बार 2016 में कॉफी विद करण सीजन 5 में आए थे. तब वह डियर जिंदगी की को-स्टार आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे. इसके बाद शाहरुख खान बहुत कम ही किसी शो या इवेंट में नजर आए. उन्होंने खुद को लाइमलाइट से दूर कर लिया था. अब रेयर मौका होने वाला है कि वह नजर आएंगे. आर्यन खान भी पहली बार किसी ऐसे शो में नजर आएंगे. दर्शकों को भी उनका नया रूप देखने को मिलेगा.
सलमान खान भी नजर आएंगे
सोर्स ये भी बताते हैं कि सलमान खान भी करण जौहर के शो में बतौर गेस्ट इस बार जुड़ने वाले हैं. संभव है कि सलमान खान कॉफी विद करण सीजन 9 के ओपनिंग एपिसोड में नजर आए. अगर ऐसा हुआ तो सलमान दस साल बाद करण के शो में वापस लौटेंगे.
कब कब आए सलमान
सलमान खान करण के शो में अब तक कुल दो बार आए हैं और वो दोनों ही मौके बहुत खास रहे हैं. पहली बार वह सीजन 4 में नजर आए थे और फिर सीजन 5 में तब दिखे थे जब शो ने 100 एपिसोड पूरे कर लिए थे. अब कॉफी विद करण सीजन 9 फिर से जियो हॉटस्टार पर लौटने वाला है.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें