Last Updated:
पॉपुलर यूट्यूबर और कॉमेडियन भुवन बाम मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. अपने शो में एक अश्लील कमेंट्स को लेकर उन पर FIR दर्ज हुई है. उनके एक बयान के बाद उनका शो विवादों में आ गया है. गुजरात की पारुल यूनिवर्सिटी में परफॉर्मेंस के दौरान कथित अश्लील कमेंट्स और हरकतों को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. आखिर शो में ऐसा क्या हुआ कि मामला पुलिस तक पहुंच गया.
कॉमेडी शो में भुवन बाम ने पार की मर्यादाnews 18
नई दिल्ली. जाने माने यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं. गुजरात के वडोदरा स्थित पारुल यूनिवर्सिटी में एक कॉमेडी शो के दौरान की गई कथित अश्लील टिप्पणी के चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. आरोप है कि उन्होंने स्टूडेंट्स के सामने मंच पर ऐसा कंटेंट करिया, जिसे लेकर अब काफी हंगामा हो रहा है. मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग उनके प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें