Last Updated:
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में एक फ्लाइट के दौरान हुई मुलाकात का किस्सा साझा किया, जिसने उनकी सोच बदल दी. गोवा से मुंबई की यात्रा के दौरान उन्होंने डेविड नाम के एक यात्री को देखकर उसके बारे में गलत धारणा बना ली थी. अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए पोस्ट में डेविड से माफी मांगते हुए अपने जिंदगी भर के सबक को सबसे साथ शेयर किया.
अनुपम खेर ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है.
नई दिल्ली. दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में एक ऐसा अनुभव साझा किया है, जिसने उन्हें इंसानों को देखने और समझने का नया नजरिया दिया. गोवा से मुंबई की यात्रा के दौरान हुई एक साधारण-सी मुलाकात उनके लिए यादगार बन गई और उन्होंने इस घटना को सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया. अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके साथ डेविड नाम का एक शख्स नजर आ रहा है. तस्वीर के साथ उन्होंने बताया कि कैसे पहली नजर में बनी उनकी धारणा कुछ ही देर में पूरी तरह बदल गई.
एक्टर के मुताबिक, जब डेविड विमान में सवार हुए तो कई लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं. उनका वजन सामान्य से ज्यादा था और इसी वजह से लोग उन्हें देखकर अपने-अपने अंदाजे लगा रहे थे. डेविड उनकी सीट के सामने वाली कतार में बैठे थे. कुछ देर बाद उन्होंने अपना बैग खोला और उसमें से बड़ी संख्या में चॉकलेट और मिठाइयां निकाल लीं. इसके बाद वह उठकर विमान के पिछले हिस्से की ओर चले गए.
अनुपम खेर ने शेयर किया किस्सा
यह देखकर अनुपम खेर के मन में भी एक धारणा बन गई. उन्होंने पास बैठे एक यात्री से मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद उन्हें इतनी मिठाइयां खाने से बचना चाहिए. दूसरे यात्री ने भी मुस्कुराते हुए सहमति जताई. दोनों को यही लगा कि डेविड ये सारी चीजें खुद के लिए लेकर आए हैं और शायद इसी वजह से उनका वजन बढ़ा हुआ है. लेकिन कुछ ही मिनटों बाद जो हुआ, उसने अभिनेता को हैरान कर दिया. डेविड वापस लौटे और उन्होंने अपने पास मौजूद सारी चॉकलेट और मिठाइयां केबिन क्रू के सदस्यों को भेंट कर दीं. यह देखकर अनुपम खेर को एहसास हुआ कि उन्होंने बिना सच्चाई जाने ही एक इंसान के बारे में राय बना ली थी.
यहां देखें पोस्ट
View this post on Instagram