Last Updated:
सलमान खान के करीबी दोस्त कुमुद का निधन हो गया है. अपने दोस्त को खोने के बाद सलमान खान का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अपने दोस्त को आखिरी विदाई देने भाईजान अपने परिवार वालों के साथ पहुंचे है. इस दौरान सलमान की आंखों में आंसू थे.
सलमान खान के नहीं रुक पाए आंसू
नई दिल्ली. सलमान खान के दोस्त कुमुद राणे का निधन हो गया है. सलमान खान अपने दोस्त के जाने का गम छिपा नहीं पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर साफ देखा जा सकता है है कि वह अपने आंसूओं को रोक नहीं पा रहे हैं.अंतिम संस्कार में बिलख पड़े सलमान को शेरा ने संभाला. इस वक्त उनका पूरा परिवार वहां मौजूद रहा.
सलमान खान अपनी करीबी दोस्त को खोकर रो पड़े हैं. एक्टर को यूं भावुक होता देख उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिए हिम्मत दे रहे हैं. वहां उनके साथ उनकी मां सलमा खान, हेलेन, सोहेल खान और अर्पिता खान भी नजर आए थे.
सलमान खान के थे बेहद करीबी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमुद राणे खान परिवार के बहुत क्लोज थे. सालों से दोनों के बीच पारिवारिक संबंध रहे थे. उनके निधन की खबर मिलते ही अचानक सलमान खान वहां पहुंचे. तइस दौरान उनके साथ भाई अरबाज खान, सोहेल खान और उनका पूरा परिवार मौजूद था. परिवार की ओर से सलमान की मां सलमा खान और अभिनेत्री हेलेन भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं.
View this post on Instagram