Last Updated:
नेटफ्लिक्स महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर लव, स्कैम और धोखा नाम से डॉक्यूमेंट्री ला रहा है. इसका फर्स्ट लुक सामने आ गया है और यह 18 दिसंबर को रिलीज होगी. इस केस में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही जैसी अभिने
Image: Netflix documentary Love Scam Aur Dhokha
ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में जैकलीन फर्नांडिस से लेकर नोरा फतेही जैसी हीरोइनों के नाम उछले थे. करोड़ों रुपये का गबन करने वाले महाठग पर अब नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ला रहा है जिसकी रिलीज डेट से लेकर फर्स्ट लुक सामने आ चुका है. गुरुवार को नेटप्लिक्स ने सुकेश चंद्रशेखर पर डॉक्यूमेंट्री का ऐलान किया और रिलीज डेट भी शेयर की.
नेटफ्लिक्स ने सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री का ऐलान करते हुए फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया. इस डॉक्यूमेंट्री का नाम है ‘लव, स्कैम और धोखा’. इसे शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, ‘स्कैम, स्कैंडल और वो स्टोरी जो हिलाकर रख देगी. ‘लव, स्कैम और धोखा’ डॉक्यूमेंट्री देखिए जो सुकेश चंद्रशेखर पर बनी है. 18 दिसंबर से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर.’
नेटफ्लिक्स ने बनाई सुकेश चंद्रशेखर पर डॉक्यूमेंट्री
सुकेश चंद्रशेखर का केस
महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ की रंगदारी का केस चल रहा है. ये मामला तब चर्चा में आया जब इसका कनेक्शन बॉलीवुड से भी जा जुड़ा. जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही का इस केस में नाम उछला था. जैकलीन फर्नांडिस पर सुकेश चंद्रशेखर से लग्जरी गिफ्ट्स लेने के आरोप लगे थे. जबकि एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें आपराधिक गतिविधियों के बारे में नहीं पता था न ही उनका उनसे कोई लेना देना है.
क्या डॉक्यूमेंट्री में दिखाए जाएंगे ये लिंक
अब दर्शकों के मन में ये उत्सुकता है कि आखिर सुकेश के ठगी के साथ साथ क्या उनके बॉलीवुड लिंक के बारे में भी डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जाएगा. अब ये 18 दिसंबर को ही पता चलेगा. जब डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें