14 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक गणेश उत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। गणपति महाराज के पिता भगगवान शिव और माता पार्वती एवं भाई कार्तिकेय हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन बहुत कम लोग उनकी बहन, पुत्र, पुत्री और बहुओं के बारे में जानते हैं। चलिए जानते हैं उनके परिवार के सदस्यों के नाम।
बहनें:
अशोकसुंदरी: (माता पार्वती की इच्छा से उत्पन्न)
मनसा देवी: (शिव जी की पुत्री/गणेश जी की बहन के रूप में वर्णित)
ज्योति: (प्रकाश स्वरूप देवी, मां ज्वालादेवी)
पुत्री:
संतोषी माता: (गणेश जी की योगशक्ति से प्रकट)
पुत्र:
शुभ और लाभ। शुभ को ‘क्षेम’ भी कहा जाता है।
बहुएँ (पुत्रवधुएँ):
तुष्टि: (शुभ/क्षेम की पत्नी)
पुष्टि: (लाभ की पत्नी)
पोते (पौत्र):
आमोद: (शुभ के पुत्र)
प्रमोद: (लाभ के पुत्र)
गणेशजी की बहन: अशोक सुंदरी। हालांकि महादेव की और भी पुत्रियां थीं जिन्हें नागकन्या माना गया- जया, विषहर, शामिलबारी, देव और दोतलि। अशोक सुंदरी को भगवान शिव और पार्वती की पुत्री बताया गया इसीलिए वही गणेशजी की बहन है। इसका विवाह राजा नहुष से हुआ था।
गणेशजी की पत्नियां: गणेशजी की 2 पत्नियां हैं- ऋद्धि, सिद्धि।
गणेशजी के पुत्र:- पुत्र लाभ और शुभ तथा पोते आमोद और प्रमोद।
गणेशजी की पुत्री:- माता संतोषी उनकी पुत्री हैं।
गणेशजी की पुत्री: मान्यता के अनुसार गणेशजी की एक पुत्री भी है जिसका नाम संतोषी है। एक कथा के अनुसार भगवान गणेशजी अपनी बुआ से रक्षासूत्र बंधवा रहे थे। इसके बाद गिफ्ट का लेन-देन देखने के बाद गणेशजी के पुत्रों ने इस रस्म के बारे में पूछा। इस पर गणेशजी ने कहा कि यह धागा नहीं, एक सुरक्षा कवच है। यह रक्षासूत्र आशीर्वाद और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है।
यह सुनकर शुभ और लाभ ने कहा कि ऐसा है तो हमें भी एक बहन चाहिए। यह सुनकर भगवान गणेश ने अपनी शक्तियों से एक ज्योति उत्पन्न की और उनकी दोनों पत्नियों की आत्मशक्ति के साथ उसे सम्मिलित कर लिया। इस ज्योति ने कन्या का रूप धारण कर लिया और गणेशजी की पुत्री का जन्म हुआ जिसका नाम संतोषी रखा गया। यह पुत्री माता संतोषी के नाम से विख्यात है।